MS Dhoni,CSK vs RR: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी बुधवार को आईपीएल 2023 में अपने घरेलू मैदान पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जैसे ही टॉस के लिए उतरे उनके नाम बतौक कप्तान एक अनोखा दोहरा शतक दर्ज हो गया। रविवार को धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की 200वीं बार कप्तानी करने उतरे।
200वीं बार संभाली चेन्नई की कमान
धोनी को इस मुकाम पर पहुंचने में 16 साल लंबा वक्त लगा। धोनी आईपीएल के आगाज से लेकर अबतक चेन्नई की कमान संभाल रहे हैं। साल 2014 और 2015 में चेन्नई सुपर किंग्स पर स्पॉट फिक्संग मामले के बाद दो साल का प्रतिबंध लगा था। उन दो सीजन में धोनी पुणे सुपर जायंट्स के लिए खेलते नजर आए। जिसमें से एक सीजन में टीम की कमान संभाली। पिछले सीजन के आगाज से पहले धोनी ने सीएसके की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया था। ऐसे में रवींद्र जडेजा के हाथों में टीम की कमान सौंपी गई थी लेकिन सीजन के खत्म होने से पहले फिर से धोनी की ताजपोशी हो गई।
मैंने टी20 क्रिकेट को बदलते देखा
रविवार को 200वीं बार चेन्नई की कमान संभालते हुए धोनी ने टॉस जीतकर राजस्थान को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। ऐसे में 200वीं बार यलो डेविल्स की कप्तानी करने के अनुभव पर प्रतिक्रिया देते हुए धोनी ने कहा, ऐसी उपलब्धि हासिल करने पर अच्छा लगता है रहा है। यहां के प्रशंसक भी बेहतरीन हैं। हमने पुराने स्टेडियम में खेलना शुरू किया था वो बेहद गर्म और उमस भरा था। लेकिन अब ऐसा लगता है कि हम स्विटजरलैंड में खेल रहे हैं। धोनी ने आगे कहा, इस दौरान हमने क्रिकेट को बदलते देखा है। उस दौर मे टी20 क्रिकेट किस अंदाज में खेली जाती थी। अबतक बहुत कुछ बदल चुका है।
