TATA IPl 2023, CSK vs GT: आईपीएल के 16वें सीजन के क्वालीफायर-1 मुकाबले में चार बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स ने डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटंस को 15 रन से हराया। इसी जीत के साथ चेन्नई की टीम खिताबी मुकाबले में पहुंच गई। इसके साथ ही चेन्नई ने गुजरात के खिलाफ जीत का खाता भी खोलने में सफल रही। टीम को गुजरात के खिलाफ लगातार तीन हार के बाद पहली जीत मिली है। पिछले सीजन में 9वें नंबर पर रहने वाली टीम चेन्नई आईपीएल के फाइनल में 10वीं बार पहुंची है। चेन्नई के एमए चिदंबर स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी गुजरात की टीम निर्धारित ओवर में 157 रन पर ऑलआउट हो गई। गुजरात आईपीएल में पहली बार ऑलआउट हुई है।
मैच के हीरो रहे जडेजा
गुजरात के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी ने खुद के आईपीएल में खेलने को लेकर बड़ा खुलासा किया। हालांकि, वे कुछ स्पष्ट जानकारी नहीं दिए। उन्होंने आईपीएल करियर को लेकर गोलमोल जवाब दिया, लेकिन उन्होंन कहा कि मैं अभी अपने आईपीएल करियर को लेकर कोई फैसला नहीं लिया है। इसके लिए मेरे पास अभी समय है। इसके अलावा उन्होंने गुजरात के खिलाफ मैच के हीरो रहे स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के तारीफ में कसीदें पढ़ें।
रुतुराज का जमकर चला बल्ला
सीएसके स्टार बल्लेबाज रुतुरात गायकवाड़ का गुजरात के खिलाफ जमकर बल्ला चला। रुतुराज ने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को 100 के करीब पहुंचाए। उन्होंने 136.36 की स्ट्राइक रेट से 44 गेंदों पर 7 चौके और एक छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 60 रन बनाए। वहीं, डेवोन कॉन्वे ने भी शानदार पारी खेली। उन्होंने 117.64 की स्ट्राइक रेट से 34 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 40 रन की पारी खेली।
चेन्नई के 4 गेंदबाजों ने चटकाए 2-2 विकेट
गुजरात के खिलाफ चेन्नई के 4 खिलाड़ियों ने शानदार गेंदबाजी कर टीम को जीत दिलाई। दीपक चाहर ने 4 ओवर में 29 रन देकर दो विकेट लिए। इसी तरह रवींद्र जडेजा ने 4 ओवर में महज 18 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे। महीश तीक्ष्णा ने 4 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट और मथीशा पथिराना ने 4 ओवर में 37 रन देकर 2 विकेट लिए।
