क्रिकेट

IPL 2023: जीत के बाद विराट ने बताया क्यों हो रहे इस सीजन क्लोज गेम, हेजलवुड को लेकर दिया अपडेट

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Apr 23, 2023, 08:30 PM IST

IPL 2023: आईपीएल के 32वें मुकाबले में आरसीबी ने इस सीजन की चौथी जीत दर्ज कर ली। चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने राजस्थान को 7 रन से हराया। मैच के बाद विराट कोहली ने मोहम्मद सिराज और ग्लेन मैक्सवेल की तारीफ की। साथ ही उन्होंने बताया कि क्यों मैच क्लोज हो रहे हैं।

Image

विराट कोहली, आरसीबी

Photo : Twitter

एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में आखिरी ओवर तक चले रोमांचक मुकाबले में आरसीबी ने राजस्थान को 7 रन से हरा दिया। आखिरी ओवर में राजस्थान को जीत के लिए 20 रन की दरकार थी, लेकिन राजस्थान 12 रन ही बना सकी। यह इस सीजन आरसीबी की चौथी जीत है और अब वह 8 अंकों के साथ 5वें नंबर पर पहुंच गई है।

इंपैक्ट प्लेयर रुल पर बोले विराट कोहली

जीत के बाद कप्तान विराट कोहली ने ग्लेन मैक्सवेल और मोहम्मद सिराज की गेंदबाजी की तारीफ की। उन्होंने मैक्सवेल के बारे में कहा कि वह ऐसे खिलाड़ी हैं जो केवल 4 ओवर में मैच विराधी टीम से दूर ले जाते हैं। इंपैक्ट प्लेयर रूल के बारे में कोहली ने कहा कि इस नियम से गेम काफी खुल गया है और यही कारण है कि हमें इस सीजन काफी क्लोज गेम देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने फाफ डुप्लेसी और मैक्सवेल के काउंटर अटैक की तारीफ की और कहा कि यह चेन्नई के खिलाफ मैच से बेहतर था। इस विकेट पर 160 रन पर्याप्त होता, लेकिन इन दोनों की शानदार बल्लेबाजी से हम 190 तक पहुंच पाए हैं।

मोहम्मद सिराज पर बोले कोहली

मोहम्मद सिराज की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने शानदार गेंदबाजी की। जिस तरह से बटलर को उन्होंने आउट किया वह काबिलेतारीफ था। अब वह पर्पल कैप होल्डर हैं और उन्होंने बताया कि ऐसा क्यों है?चिन्नास्वामी में इस तरह करी गेंदबाजी करना आसान नहीं है, लेकिन उन्होंने ऐसा करके दिखाया।

कप्तान कोहली ने जोश हेजलवुड को लेकर भी अपडेट दिया। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि वह अगले मैच से टीम के लिए उपलब्ध रहेंगे। आरसीबी का अगला मुकाबला 3 दिन बाद यानी 26 अप्रैल को कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ इसी मैदान पर होगा। जोश हेजलवुड के आने से आरसीबी की गेंदबाजी और भी मजबूत होगी।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article