क्रिकेट

IPL 2023: विराट कोहली का नहीं चला राजस्थान के खिलाफ बल्ला, तो फील्डिंग के दौरान पूरा किया स्पेशल शतक

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 23, 2023, 09:24 PM IST

विराट कोहली आईपीएल में आरसीबी के लिए 100 कैच लपकने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उनका बल्ला राजस्थान के खिलाफ नहीं चला लेकिन उनकी इसकी भरपाई शानदार कप्तानी और फील्डिंग के जरिए कर ली।

Image

विराट कोहली(साभार IPL/BCCI)

Virat Kohli, 100 catches in IPL history: आरसीबी के कार्यवाहक कप्तान विराट कोहली रविवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बल्ले से धमाल नहीं मचा सके। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी के लिए पारी का आगाज करने उतरे विराट कोहली पहली ही गेंद पर एलबीडब्लू होकर पवेलियन लौट गए। वो अपना खाता भी नहीं खोल पाए। लेकिन विराट ने दूसरी पारी में अपनी शानदार फील्डिंग के जरिए बल्ले से खराब प्रदर्शन की भरपाई करते हुए एक स्पेशल शतक पूरा कर लिया।

100 कैच लेने वाले आरसीबी के पहले फील्डर

विराट कोहली ने जैसे ही डेविड विली की गेंद पर बाउंड्री पर देवदत्त पडिक्कल का कैच लपका वो आईपीएल में बतौर फील्डर 100 कैच लपकने वाले आरसीबी के पहले खिलाड़ी बन गए। विराट ने ये उपलब्धि आईपीएल करियर का 230वां मैच खेलते हुए हासिल की। विराट ने इस मुकाबले में दो कैच लिए और अपने कैचों की संख्या को 101 तक पहुंचा दिया।

आईपीएल में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले फील्डर

आईपीएल में कैच का शतक पूरा करने वाले विराट कोहली तीसरे फील्डर हैं। उनसे पहले इस मुकाम पर सुरेश रैना और किरोन पोलार्ड पहुंच चुके हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा कैच लपकने का रिकॉर्ड सुरेश रैना के नाम दर्ज है। उन्होंने 109 कैच लपके थे। इस सूची में दूसरे पायदान पर 103 कैच के साथ किरोन पोलार्ड है। ऐसे में विराट सबसे ज्यादा कैच लेने वाले फील्डर्स की लिस्ट में 101 कैच के साथ तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article