IPL 2023, SRH vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) के 34वें मुकाबले में आज सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ंत होगी। दोनों ही टीमें टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में संघर्ष करती दिख रही हैं। इसलिए आज का मुकाबला दोनों के लिए बेहद अहम होगा।
मेजबान हैदराबाद की टीम अब तक खेले 6 मैच में 4 जीत और 2 हार के साथ नौवें और दिल्ली कैपिटल्स की टीम 6 मैच में 1 जीत और 5 हार के साथ दसवें पायदान पर है। पिछले ही मुकाबले में दिल्ली की टीम अपनी जीत का खाता खोलने में सफल हुई थी।
