क्रिकेट

SRH vs DC Dream11 Team, IPL 2023 : हैदराबाद और दिल्ली की ऐसी है प्लेइंग-11

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Apr 25, 2023, 03:16 PM IST

SRH vs DC: आईपीएल के 34वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। इस मुकाबले में दिल्ली जीत के बाद, जबकि हैदराबाद हार के बाद पहुंची है। जानिए इस मुकाबले में कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग-11 और संयोजन।

Image

हैदरबाद बौर दिल्ली प्लेइंग-11।

Photo : Times Now Digital

SRH vs DC: आईपीएल के 16वें सीजन के 34वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच भिड़ंत होगी। दोनों टीमों का मौजूदा सीजन में कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा है। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को 6 मैचों में से सिर्फ 2 मैच में जीत मिली है और 4 अंक के साथ पॉइंट टेबल में नीचे से दूसरे नंबर यानी 9वें नंबर पर है। दिल्ली का भी प्रदर्शन कुछ ऐसा ही है। दिल्ली की टीम ने मौजूदा आईपीएल में 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें लगातार पांच हार के बाद जीत मिली थी। 2 अंक के साथ दिल्ली की टीम टेबल में सबसे नीचे यानी 10वें नंबर पर है। इसलिए दोनों टीमें जीत के इरादे से आज मैदान पर खेलने उतरने जा रही हैं।

हैदराबाद की टीम हार कर इस मुकाबले में पहुंची है। पिछले मुकाबले में चेन्नई से सामना हुआ था। इस दौरान हैदराबाद के बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों फ्लॉप रहे थे। चेन्नई के खिलाफ सिर्फ अभिषेक शर्मा ही 30+ का स्कोर कर पाए थे। इस मुकाबले में टीम के कप्तानी नीतिश राणा सहित अन्य खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे। वहीं, गेंदबाजी में मयंक मार्कंडे के अलावा कोई भी गेंदबाज विकेट लेने में सफल नहीं हो पाए थे।

वहीं, दिल्ली की बात करें तो दिल्ली के बल्लेबाजों को एक और जिताऊ पारी खेलने की जरूरत है। कोलकाता के खिलाफ दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर और मनीष पांडे के अलावा कोई भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे। वहीं, गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर कोलकाता को बड़ा स्कोर बनाने से रोका था। इसलिए दिल्ली गेंदबाजी में बदलाव नहीं करेगी।

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग-11

एडेन मार्कराम (कप्तान), अभिषेक शर्मा, हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), मार्को जानसेन, वॉशिंगटन सुंदर, मयंक मार्कंडे, भुवनेश्वर कुमार, टी. नटराजन, उमरान मलिक।

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11

डेविड वार्नर (कप्तान), फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), मिचेल मार्श, मनीष पांडे, सरफराज खान, अक्षर पटेल, अमन हाकिम खान, रिपल पटेल, एनरिक नोर्खिया, कुलदीप यादव, इशांत शर्मा।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article