क्रिकेट

IPL 2023, SRH vs DC: आज का मैच हैदराबाद और दिल्ली के बीच, जानिए मुकाबले की सभी अहम व जरूरी बातें

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 25, 2023, 03:18 PM IST

SRH vs DC: आईपीएल 2023 में आज सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला होने जा रहा है। ये मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के घरेलू मैदान राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाना है। दोनों टीमें संघर्ष कर रही हैं हैदराबाद की टीम जहां 6 मैच में बमुश्किल 2 मैच जीत सकी है। वहीं 5 मैच बाद पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का टूर्नामेंट में खाता खुल सका।

Image

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स, मैच प्रीव्यू, आईपीएल 2023

SRH vs DC: लगातार पांच हार का सिलसिला पिछले मैच में तोड़ने के बाद दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल में सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उतरेगी तो उसका इरादा जीत के सिलसिले को आगे बढाने का होगा। दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन इस सत्र में अच्छा नहीं रहा है और उसे हर विभाग में निराशा हाथ लगी है। इसी वजह से उसे पहले पांच मैचों में पराजय झेलनी पड़ी है।

पृथ्वी और मार्श का फॉर्म बना दिल्ली की समस्या

डेविड वॉर्नर और उनकी टीम ने आखिरकार बृहस्पतिवार को दिल्ली में कोलकाता नाइट राइडर्स को चार विकेट से हराकर पहले अंक हासिल किये। उसके गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करके केकेआर को 127 रन पर रोका हालांकि बल्लेबाजों में वॉर्नर और अक्षर पटेल को छोड़कर कोई नहीं चल सका। पृथ्वी शॉ और मिशेल मार्श का खराब फॉर्म टीम की समस्या बना हुआ है। शॉ ने पिछले छह मैचों में 12, 7, 0, 15, 0, 13 रन बनाये। ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला मार्श चार मैचों में दो बार खाता भी नहीं खोल सके। वहीं गेंदबाजी में भी उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा जिसकी वजह से रोवमैन पॉवेल या रिली रोसो को उनकी जगह उतारा जा सकता है।

मनीष पांडे के कंधों पर आई जिम्मेदारी

युवा बल्लेबाजों के नाकाम रहने की वजह से मनीष पांडे पर जिम्मेदारी बढ गई है । उन्हें अच्छी पारी खेलनी होगी ताकि आखिरी ओवरों में अक्षर खुलकर खेल सके। अनुभवी ईशांत शर्मा ने सत्र में पहला मैच खेलते हुए शानदार स्पैल डाला और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। खराब स्ट्राइक रेट के कारण आलोचना झेल रहे वॉर्नर केकेआर के खिलाफ लय में दिखे और इसे बरकरार रखना चाहेंगे।

हैदराबाद के बल्लेबाजों ने भी किया निराश

दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद लगातार हार के बाद अब जीत की राह पर लौटना चाहेगी। वह फिलहाल छह मैचों में चार अंक लेकर नौवें स्थान पर है। टीम कागजों पर मजबूत दिखती है लेकिन बल्लेबाजों ने उसे निराश किया है। वे ना तो बड़ा स्कोर बना पाये और ना ही लक्ष्य का पीछा करने में कामयाब रहे हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

दिल्ली कैपिटल्स:

डेविड वॉर्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, सरफराज खान, अमन हकीम खान, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, खलील अहमद, कुलदीप यादव, रोवमैन पॉवेल, रिले रोसो, एनरिक नॉर्खिया, मुस्तफिजुर रहमान, चेतन सकारिया, मुकेश कुमार, फिल सॉल्ट, लुंगी नगिडी, प्रवीण दुबे, ललित यादव, रिपल पटेल, विक्की ओस्तवाल, ईशांत शर्मा, मनीष पांडे, कमलेश नागरकोटी और यश धुल।

सनराइजर्स हैदराबाद:

एडेन मार्कराम (कप्तान), अब्दुल समद, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, अभिषेक शर्मा, मार्को यानसन, वॉशिंगटन सुंदर, फजलहक फारूकी, कार्तिक त्यागी, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक, हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, हेनरिक क्लासेन, आदिल राशिद, मयंक मारकंडे, विवरांत शर्मा, समर्थ व्यास, संवीर सिंह, उपेंद्र यादव, मयंक डागर, नीतीश कुमार रेड्डी, अकील होसैन और अनमोलप्रीत सिंह।

मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

End of Article