These Celebs Slam Avinash Mishra: अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह से जुड़ा मामला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अविनाश पर ईशा को धोखा देने का आरोप लगा है और एक्टर ने भी कबूल किया है कि ये ब्रेकअप उनकी वजह से ही हुआ है। इस मामले पर एक्टर सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं। ईशा इस मामले पर शांत हैं, लेकिन अविनाश को फटकार टीवी स्टार्स भी लगा रहे हैं। कई टीवी स्टार्स ने अविनाश और ईशा के इस मामले पर अपनी राय रखी है। आइए आपको उनके नाम बताते हैं।
अविनाश मिश्रा ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर ब्रेकअप कंफर्म किया था और प्राइवेसी की मांग की थी। इस पर सायली सालुंखे ने रिएक्ट किया था। सायली ने बिना किसी का नाम लिए हुए लिखा कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी जीवन का उपयोग तब तक 'पब्लिक कंटेंट' के रूप में नहीं कर सकता जब तक कि इससे उसकी छवि को फायदा हो रहा हो, और फिर कहानी बदलने पर लोगों से अपनी जिज्ञासा खत्म करने की उम्मीद करें।
इस लिस्ट में कशिश कपूर का नाम भी है। बिग बॉस में कशिश कपूर ने एक बार अविनाश मिश्रा को वुमेनाइजर का टैग दिया था, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा था। इसी बीच, कशिश ने एक क्रिप्टिक पोस्ट किया, जिसमें कशिश कपूर ने लिखा, 'मैं हमेशा अपने पत्ते सही खेलती हूं।' दावा किया गया कि ये पोस्ट अविनाश के लिए ही है।
अविनाश मिश्रा की एक्स गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि ये लोग कभी नहीं सुधरेंगे। इसके अलावा, जूम को दिए इंटरव्यू में भी कावेरी ने साफ कहा था कि चीटर चीटर ही रहता है।
रजत दलाल ईशा सिंह को अपनी बहन मानते हैं और उन्होंने एक वीडियो शेयर कर अविनाश को फटकार लगाई थी। रजत ने अविनाश को ईशा से दूर रहने की चेतावनी दी थी। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पेजेस से भी चीजों को संभलकर छापने की बात कही थी।
अविनाश मिश्रा पर ईशा सिंह के भाई और मां का गुस्सा भी फूटा है। एक इंटरव्यू में ईशा की मां ने ही खुलासा किया था कि अविनाश मिश्रा ने उनकी बेटी को चीट किया है। इसके अलावा, ईशा के भाई ने अविनाश मिश्रा संग हुई चैट वायरल कर दी थी, जिसमें अविनाश अपनी गलती मांगते हुए नजर आए थे।
अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह के मामले में ओरी भी खिंच गए हैं। ओरी ने साफ कहा है कि वह इस मामले में तब तक कुछ नहीं बोलेंगे, तब तक दोनों से बात नहीं कर लेते। हालांकि, ओरी ने दावा किया है कि अब उन्हें धमकियां मिल रही हैं और भद्दे मैसेज आ रहे हैं।