क्रिकेट

IPL 2023: शुभमन गिल का लखनऊ के खिलाफ चला जमकर बल्ला, पहले आईपीएल शतक से चूके

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated May 7, 2023, 05:37 PM IST

टीम इंडिया के स्टार युवा बल्लेबाज शुभमन गिल का बल्ला आईपीएल में भी चमक चल रहा है। रविवार को लखनऊ के खिलाफ उन्होंने धमाकेदार पारी खेली लेकिन अपने पहले आईपीएल शतक से चूक गए।

Image

शुभमन गिल(साभार IPL/BCCI)

Shubman Gill: भारतीय क्रिकेट के युवा स्टार शुभमन गिल ने रविवार को अपने घरेलू मैदान पर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शतक से चूक गए। गिल ने अपने शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए सीजन का चौथा अर्धशतक जड़ा। अंत में वो 51 गेंद में 94 रन की पारी खेलकर नाबाद पवेलियन लौटे। गिल ने अपनी पारी के दौरान 2 चौके और 7 छक्के जड़े। उनका बैटिंग के दौरान स्ट्राइक रेट 184.31 का रहा।

29 गेंद में जड़ा पचासा, साहा के साथ की शतकीय साझेदारी

पारी की शुरुआत करने आए गिल ने ऋद्धिमान साहा के साथ मिलकर लखनऊ के गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए। दोनों ने पॉवरप्ले में 78 रन जोड़े और पहले विकेट के लिए 142 रन की साझेदारी 12.1 ओवर में की। 8.1 ओवर में दोनों ने मिलकर गुजरात को 100 रन के पार पहुंचा दिया था। साहा के 43 गेंद में 81 रन बनाकर आउट होने के बाद गिल ने एक छोर संभाले रखा। वो अंत तक नाबाद रहे और आईपीएल में अपना पहला शतक पूरा करने से महज 6 रन से चूक गए। गिल ने साहा के साथ एंकर की भूमिका अदा की और 29 गेंद में अपना अर्धशतक 4 छक्कों की मदद से पूरा कर लिया।

आईपीएल 2023 में जमकर चल रहा है बल्ला

गिल का ये सीजन में चौथा अर्धशतक था। मौजूदा सीजन में उनके नाम 11 मैच की 11 पारियों में 46.90 के औसत और 143.42 के स्ट्राइक रेट के साथ 469 रन हो गए हैं। वो जशस्वी जायसवाल और विराट कोहली को पछाड़कर सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बन गए हैं। गिल का ये आईपीएल में दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। पिछले सीजन वो 96 रन बनाकर आउट हो गए थे।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article