क्रिकेट

IPL 2023: शुभमन गिल का मुंबई इंडियन्स के खिलाफ भी जारी रहा कहर, जड़ा सीजन का तीसरा शतक

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated May 26, 2023, 09:58 PM IST

भारतीय क्रिकेट के नए स्टार शुभमन गिल ने शुक्रवार को मुंबई इंडियन्स के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए सीजन का तीसरा शतक जड़ कर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी।

Image

शुभमन गिल(साभार IPL/BCC)

Shubman Gill Century: टीम इंडिया के नए सुपर स्टार शुभमन गिल का आईपीएल 2023 में धमाल बदस्तूर जारी है। उन्होंने शुक्रवार को मुंबई इंडियन्स के खिलाफ सीजन के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में गेंदबाजों के छक्के छुड़ाते हुए सीजन का तीसरा शतक जड़ दिया। वो आईपीएल इतिहास में एक सीजन में तीन या तीन से ज्यादा शतक जड़ने वाले दूसरे भारतीय और विराट कोहली, जोस बटलर के बाद ऐसा करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

49 गेंद में पूरा किया आतिशी शतक, जड़े 8 छक्के

गिल ने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंद में अपना अर्धशतक चौके और छक्कों की मदद से पूरा कर लिया। इसके बाद उन्होंने गियर बदलते हुए बड़ी तेजी से 49 गेंद में चौकों छक्कों की बारिश करते हुए गेंद में अपना शतक पूरा कर लिया। अर्धशतक से शतक तक पहुंचने के लिए उन्होंने केवल 17 गेंद खेलीं।उन्होंने इस 4 चौके और 8 छक्के की मदद से अपना शतक पूरा किया। इसी मैदान पर उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल करियर का पहला शतक जड़ा था। उसके बाद उन्होंने लगातार दूसरे मैच में आरसीबी के खिलाफ सीजन के अंतिम लीग मैच में बेंगलुरू में लगातार दूसरा शतक जड़ दिया। गिल के बल्ले से पिछले चार मैच में निकला ये तीसरा शतक है। छह मैच में गिल 90 रन से ज्यादा की चार पारियां खेल चुके हैं।

किया ऑरेंज कैप पर कब्जा

मुंबई इंडियन्स के खिलाफ अपनी शतकीय पारी के दौरान 8 रन के आंकड़े को पार करते ही वो आईपीएल 2023 में फॉफ डुप्लेसी को पीछे छोड़कर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। वो आईपीएल इतिहास में ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बन गए हैं। वो सीजन में 800 रन के आंकड़े को पार करने वाले विराट कोहली के बाद दूसरे भारतीय और तीसरे खिलाड़ी हैं। गिल और विराट के अलावा डेविड वॉर्नर ने साल 2016 में 848 रन बनाए थे। शुभमन विराट कोहली के बाद एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। 16 मैच में उनके नाम 851 रन हो गए हैं। डेविड वॉर्नर ने 848 रन बनाए थे। वहीं विराट के नाम 973 रन दर्ज हैं। अगर गुजरात फाइनल में पहुंची तो गिल जैसे फॉर्म में हैं उसे देखकर लगता है कि वो इनको भी पीछे छोड़ सकते हैं।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article