क्रिकेट

IPL 2023: अर्जुन तेंदुलकर के डेब्यू करते ही आईपीएल में बना इतिहास

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated May 19, 2023, 03:59 PM IST

IPL 2023: आईपीएल 2023 में 3 साल के लंबे इंतजार के बाद अर्जुन तेंदुलकर ने कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ डेब्यू किया। उनके मैदान में उतरते ही आईपीएल में इतिहास बन गया है। आज से पहले ऐसा कभी नहीं हुआ जब बाप-बेटे की जोड़ी आईपीएल खेली हो। सचिन ने 2008 में आईपीएल करियर की शुरुआत की थी।

Image

सचिन तेंदुलकर और अर्जुन तेंदुलकर

Photo : Twitter

16 अप्रैल का दिन क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के लिए यादगार हो गया। 3 साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल में डेब्यू करने का मौका मिला। 23 साल के अर्जुन को रोहित शर्मा ने डेब्यू कैप सौंपी जो आज के मैच का हिस्सा नहीं हैं। अर्जुन के डेब्यू करते ही आईपीएल में इतिहास बन गया।

आईपीएल खेलने वाली बाप-बेटे की पहली जोड़ी

क्रिकेट में भाई-भाई को खेलते सब ने देखा है, लेकिन आईपीएल इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब बाप-बेटे की जोड़ी आईपीएल का हिस्सा बनें। इससे पहले द ग्रेट सचिन तेंदुलकर ने 14 मई 2008 को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया था और अब 15 साल के लंबे इंतजार के बाद उनके बेटे ने उसी टीम के लिए आईपीएल डेब्यू किया।

शानदार रहा पहला ओवर

मुंबई इंडियंस के लिए गेंदबाजी की शुरुआत अर्जुन तेंदुलकर ने की। उनके द्वारा डाला गया पहला ओवर शानदार रहा जिसमें स्विंग देखने को मिली। इस ओवर में उन्होंने केवल 4 रन दिए। हालांकि, दूसरे ओवर में उन्होंने 13 रन खर्चे। उन्होंने कोटे के 4 ओवर पूरे नहीं किए।

सचिन और अर्जुन में समानता

अर्जुन तेंदुलकर और सचिन तेंदुलकर के आईपीएल डेब्यू में कई चीजें समान रहीं। दोनों ने मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल डेब्यू किया। सचिन ने मुंबई के लिए ओपनिंग बल्लेबाजी की थी जबकि अर्जुन ने मुंबई के लिए ओपनिंग गेंदबाजी की। मुंबई इंडियंस ने अर्जुन को आईपीएल 2022 ऑक्शन में 30 लाख रुपये में खरीदा था और 2023 में उन्हें मुंबई ने रिटेन किया था। अर्जुन को पहली बार मुंबई ने आईपीएल 2021 में 20 लाख की बेस प्राइस पर खरीदा था।

मुंबई के लिए अपने क्रिकेट की शुरुआत करने वाले अर्जुन तेंदुलकर ने बाद में गोवा से खेलना शुरू किया और पहले ही मैच में शतक जड़ दिया। इतना ही नहीं रणजी ट्रॉफी में उन्होंने गोवा से खेलते हुए 7 मैच में 12 विकेट झटके।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुर author

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटब... और देखें

End of Article