क्रिकेट

TATA IPl 2023: गुजरात के खिलाफ अलग ही रंग में नजर आता है ये बल्लेबाज, हर मैच में जड़ देते हैं अर्धशतक

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 23, 2023, 10:31 PM IST

TATA IPL 2023, CSK vs GT: आईपीएल के 16वें सीजन के क्वालीफायर-1 में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में सीएसके के स्टार खिलाड़ी का जमकर बल्ला चल रहा है। वे गुजरात के खिलाफ जब भी बल्लेबाजी करने मैदान पर आए हैं तो उन्होंने अर्धशतक जड़ दिया है।

Image

रुतुराज गायकवाड़। (फोटो- IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस।
  • रुतुरात ने 44 गेंदों पर बनाए 60 रन।
  • रुतुरात का गुजरात के खिलाफ चौथा अर्धशतक।

TATA IPL 2023, CSK vs GT: आईपीएल के 16वें सीजन के पहले क्वालीफायर में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना डिफेंडिंग चैम्पियन से हुआ। गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई चेन्नई की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए। इस मुकाबले में चेन्नई के ओपनर्स का बल्ला एक बार फिर जमकर चला। रुतुरात गायकवाड और डेवोन कॉन्वे ने शानदार साझेदारी कर टीम को 85 रन के पर पहुंचाया। दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 64 गेंदों पर 87 रन की पारी खेलकर टीम को अच्छी शुरुआत दी। लेकिन इसके बाद टीम लड़खड़ा गई और लगातार अंतराल में टीम के विकेट गिरते रहे।

गुजरात के खिलाफ रुतुरात का चौथा अर्धशतक

चेन्नई के स्टार बल्लेबाज रुतुरात गायकवाड़ का गुजरात के खिलाफ जमकर बल्ला चलता है। वे अभी तक चार बार गुजरात के खिलाफ बल्लेबाजी करने मैदान पर आए हैं और हर बार अर्धशतक जमाने में सफल रहे हैं। रुतुराज ने गुजरात के खिलाफ पहली बार 152.08 की स्ट्राइक रेट से 48 गेंदों पर 5 चौके और इतने ही छक्के की मदद से 73 रन बनाए हैं। इसके बाद दूसरे मुकाबले में रुतुरात ने 108.16 की स्ट्राइक रेट से 49 गेंदों पर 4 चौके और एक छक्के की मदद से 53 रन बनाए। इसी तरह तीसरे मुकाबले में यानी आईपीएल के 16वें सीजन के ओपनिंग मैच में शतक से चूक गए थे। उन्होंने 184 की स्ट्राइक रेट से 50 गेंदों पर 4 चौके और 9 छक्के की मदद से 92 रन की सबसे बड़ी पारी खेली थी। अब चौथे मुकाबले में भी रुतुराज ने शानदार अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 136.36 की स्ट्राइक रेट से 44 गेंदों पर 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 60 रन बनाए।

मौजूदा सीजन में ऐसा है रुतुराज का प्रदर्शन

रुतुरात गायकवाड़ का मौजूदा सीजन में जमकर बल्ला चल रहा है। वे 15 मैचों में 146.87 की स्ट्राइक रेट से 564 रन बनाए हैं। आईपीएल के 16वें सीजन में उनके बल्ले से 4 अर्धशतक निकला है। वे टॉस स्कोरर में छठे नंबर पर है। वे अभी तक 43 चौके और 29 छक्के जमा चुके हैं।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article