क्रिकेट

IPL 2023, RR vs RCB Pitch Report, Weather: राजस्थान-बैंगलोर मुकाबले की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल, यहां पर जानें

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated May 14, 2023, 02:26 PM IST

IPL 2023, RR vs RCB Pitch Report and Weather Forecast Today Match: आज (14 May 2023) में आज भी दो मुकाबलों का दिन है। दिन का पहला मैच राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के होम ग्राउंड सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में होगा। आइए जानते हैं इस मैच की पिच रिपोर्ट और आज कैसा रहने वाला है जयपुर का मौसम।

Image

राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पिच रिपोर्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2023 में आज का पहला मुकाबला
  • राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
  • जयपुर में खेला जाएगा ये मैच

IPL 2023, RR vs RCB Pitch Report Today Match and Weather Forecast: इंडियन प्रीमियर लीग-2023 में आज का पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स टीम का रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम से होने जा रहा है। ये मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। दोनों टीमों में स्थिति बैंगलोर के लिए थोड़ी मुश्किल है और वे दबाव में भी होंगे जबकि राजस्थान रॉयल्स फिलहाल शीर्ष चार टीमों में मौजूद है। राजस्थान रॉयल्स की कमान संजू सैमसन के हाथों में होगी, वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी फाफ डुप्लेसिस करेंगे।

राजस्थान रॉयल्स ने अब तक इस आईपीएल सीजन में 12 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 6 मैच जीते हैं और उतने ही गंवाए भी हैं, जिसके साथ ही उनके 12 अंक हैं। जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने 11 मैच खेले हैं और उनमें वे 5 मैच जीतने में सफल रहे हैं जबकि 6 मैच गंवाए हैं। राजस्थान रॉयल्स ने अपने पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। वहीं दूसरी तरफ हैं बैंगलोर की टीम जिसने अपने पिछले दोनों मुकाबले गंवाए हैं। पहले चरण में जब ये दोनों टीमें टकराई थीं तब मैदान बैंगलोर का था और वहां बैंगलोर ने 7 रन से जीत दर्ज की थी। अब आज तक मैच जयपुर में हैं तो आइए जानते हैं कैसी है पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल।

कैसी है राजस्थान-बैंगलोर मैच की पिच रिपोर्ट? (RR vs RCB Pitch Report)

राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाने वाला मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। अब तक यहां मौजूदा सीजन में चार मुकाबले खेले गए हैं। इन चारों मुकाबलों को देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि बल्लेबाजों ने यहां की पिचों का जमकर फायदा उठाया है और एक बार फिर वही नजारा देखने को मिल सकता है। वहीं गेंदबाजों में स्पिनर्स का यहां बोलबाला रहा है इसलिए दोनों टीमों के स्पिनर्स को कमर कसनी होगी। इस मैदान पर खेले गए चार मैचों में पहले दो मैच वो टीम जीती जिसने पहले बल्लेबाजी की, जबकि तीसरा और चौथा मैच उस टीम ने जीता जिसने लक्ष्य का पीछा किया। अंतिम मैच में राजस्थान और हैदराबाद के बीच यहां जमकर रन बरसे थे। उस मैच में राजस्थान ने हैदराबाद को 214 रनों का लक्ष्य दिया था और हैदराबाद की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया था।

आज कैसा रहेगा जयपुर का मौसम? (Jaipur Weather Today)

राजस्थान अपनी गर्मी के लिए जाता है और उत्तर भारत में पिछले कुछ दिनों से हुई बारिश से मिली राहत अब समाप्त हो चुकी है। अब गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है और आज जब राजस्थान रॉयल्स औऱ सनराइजर्स हैदराबाद इस मैदान पर उतरेंगे तो उनको जमकर पसीना बहाना पड़ेगा। ये मुकाबला दोपहर 3.30 बजे से खेला जाना है इसलिए गर्मी का असर और प्रभावी दिखेगा। दिन में आसमान में थोड़े बदला जरूर छाए रहेंगे लेकिन बारिश के कोई आसार नहीं है। उमस भी अच्छी-खासी रहेगी। आज जयपुर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेंटीग्रेड तक रह सकता है।
शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article