क्रिकेट

IPL 2023: हैदराबाद के खिलाफ जीत के बाद रोहित शर्मा ने आरसीबी को दिलाई पिछले साल के अहसान की याद

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated May 21, 2023, 08:41 PM IST

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आखिरी लीग मैच में मुंबई की 8 विकेट से धमाकेदार जीत के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को पिछले सीजन आखिरी लीग मुकाबले में किए अहसान की याद दिलाई है। जानिए हैदराबाद के खिलाफ आखिरी लीग मैच में जीत के बाद क्या बोले हिटमैन रोहित शर्मा?

Image

रोहित शर्मा(साभार IPL/BCCI)

Rohit Shrama ka bayan: आईपीएल 2023 में अपने आखिरी लीग मुकाबले में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियन्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत के लिए 201 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 8 विकेट के अंतर से जीत दर्ज की। जीत के हीरो गेंदबाजी के दौरान आकाश मढ़वाल रहे उन्होंने अंतिम पलों में कसी हुई गेंदबाजी करते हुए हैदराबाद को 200 के स्कोर पर रोकने में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद बल्लेबाजी के दौरान कैमरन ग्रीन (47 गेंद में 100*) के शतक और रोहित शर्मा(37 गेंद में 56) के अर्धशतक की बदौलत मुंबई ने लक्ष्य को 12 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। इस जीत ने उनके लिए प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा लेकिन आरसीबी और गुजरात के बीच मुकाबले पर उनका भविष्य तय हो गया। आरसीबी की हार से ही मुंबई के लिए प्लेऑफ के दरवाजे खुलेंगे। ऐसे में रोहित ने आरसीबी को मैच से पहले पिछले सीजन किए अहसान की याद दिला दी।

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद रोहित शर्मा ने कहा, हम मुकाबले में जीत के मंसूबे के साथ आए थे। हमें इस बात की कतई चिंता नहीं थी कि और कहीं क्या हो रहा है। आप जो कर सकते थे किया और अब बेहतर नतीजे के उम्मीद कर रहा हूं। अगर हम प्लेऑफ में नहीं पहुंचे तो भी दोष हमारा ही होगा। अगर पहुंचे तो टीम के खिलाड़ियों को उसका श्रेय जाएगा।

आरसीबी को दिलाई अहसान की याद

रोहित ने आरसीबी को अहसान की याद दिलाते हुए कहा, आप नहीं चाहते हैं कि दूसरे मैच के नतीजे पर आपका भविष्य निर्धारित हो। लेकिन हमने पिछले सीजन आरसीबी पर बड़ा अहसान किया था, ऐसे में आशा करता हूं कि बेंगलोर और गुजरात के बीच मुकाबले का परिणाम हमारे पक्ष में जाएगा।' पिछले सीजन मुंबई ने अपने आखिरी मुकाबले में दिल्ली को 5 विकेट से मात देकर आरसीबी की प्लेऑफ में पहुंचने में मदद की थी। अगर मुंबई ये मैच हार जाती तो आरसीबी की लुटिया भी लीग दौर में ही डूब जाती।

हमारी सीजन में शुरुआत रही खराब, गंवाए करीबी मुकाबले

रोहित ने सीजन में अपनी टीम के प्रदर्शन पर कहा, हमने सीजन में अच्छी शुरुआत नहीं की थी। अगर हम पीछे मुड़कर देखें तो पता चलता है कि हमने कई अहम मौकों को नहीं भुना पाए। जैसे कि पंजाब के खिलाफ और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पिछले मुकाबले हमने गंवाए। पहली पारी के बाद मैच तकरीबन हमारे हाथे में थे। लेकिन हम उस बारे में ज्यादा नहीं सोच रहे हैं।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article