क्रिकेट

TATA IPL 2023: जीत की पटरी से धोनी की उतरी चेन्नई एक्सप्रेस, राजस्थान के लड़ाकों ने आखिरी गेंद में दी पटखनी

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Apr 13, 2023, 12:01 AM IST

TATA IPL 2023, CSK vs RR: चेन्नई सुपर किंग्स के होम ग्राउंड पर एक और रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी और रवींद्र जडेजा ने शानदार साझेदारी कर टीम को जीत के करीब ले गए, लेकिन टीम को जीत दिलाने में असफल रहे।

Image

चेन्नई और राजस्थान के खिलाड़ी। (फोटो - IPL/BCCI)

TATA IPL 2023, CSK vs RR: आईपीएल का रोमांच जारी है। आईपीएल के 17वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल की दूसरी सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स को रोमांचक मुकाबले में मात दी। इसके साथ ही धोनी की चेन्नई एक्सप्रेस भी जीत की पटरी से उतर गई। 176 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम निर्धारित में जीत के करीब तक पहुंची, लेकिन टीम हासिल करने में नाकाम रही।

  • राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को तीन रन से हराया। टॉस हारकर पहले खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 8 विकेट पर 175 रन का स्कोर किया। जवाब में खेलने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम निर्धारित आवेर में 6 विकेट पर 172 रन बना सकी।
  • जोस बटलर ने राजस्थान के लिए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। बटलर ने 144.44 की स्ट्राइक रेट से 36 गेंदों पर 1 चौका और 3 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 52 रन बनाए।
  • राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन डक हो गए। उन्होंने दो गेंदों का सामना किया और बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। सैमसन को रवींद्र जडेजा ने बोल्ड किया।
  • सिमरोन हेटमायर ने चेन्नई के खिलाफ नाबाद पारी खेली। हेटमायर ने 166.66 की स्ट्राइक रेट से 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 30 रन बनाकर नाबाद रहे।
  • चेन्नई के लिए डेब्यू करने वाले आकाश सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया। आकाश टीम के लिए महंगे साबित हुए। उन्होंने 4 ओवर में 40 रन दिए, लेकिन दो विकेट भी चटकाए।
  • राजस्थान के खिलाफ रवींद्र जडेजा और तुषार देशपांडे भी विकेट लेने में सफल रहे। जडेजा ने 4 ओवर में महज 21 रन देकर दो विकेट झटके। इसी तरह तुषार देशपांडे भी टीम के लिए सही साबित हुए। उन्होंने 4 ओवर में 37 रन देकर दो विकेट लिए। मोइन अली को भी एक सफलता मिली।
  • मौजूदा सीजन में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले रुतुराज गायकवाड़ राजस्थान के खिलाफ लंबी पारी नहीं खेल पाए। रुतुराज महज 8 रन पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। उनको संदीप शर्मा ने यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच आउट कराया।
  • चेन्नई के लिए डेब्यू मैच में अजिंक्य रहाणे ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर सभी को चौंका दिया था, लेकिन दूसरे मैच में बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 163.15 की स्ट्राइक रेट से 19 गेंदों पर दो चौके और एक छक्के की मदद से कुल 31 रन बनाकर आउट हो गए।
  • एमएस धोनी ने राजस्थान के खिलाफ कप्तानी पारी खेली। धोनी ने 188.23 की स्ट्राइक रेट से 17 गेंदों पर एक चौका और तीन छक्के की मदद से 32 रन बनाए।
  • रवींद्र जडेजा ने एमएस धोनी के साथ सातवें विकेट के लिए शानदार साझेदारी की। जड़ेजा ने 30 गेंदों पर 59 रन की नाबाद साझेदारी कर टीम को जीत के करीब ले गए, लेकिन जीत दिलाने में सफल नहीं हो सके। रवींद्र जडेजा ने 15 गेंदों पर एक चौका और दो छक्के की मदद से 25 रन की नाबाद पारी खेली।
  • रवि अश्विन और युजवेंद्र चहल ने सर्वाधिक विकेट लिए। रवि अश्विन ने 4 ओवर में 25 रन पर दो विकेट झटके। इसी तरह युजवेंद्र चहल भी विकेट लेने में सफल रहे। चहल ने 4 ओवर में 27 रन देकर दो विकेट चटकाए। इम्पैक्ट प्लेयर एडम जम्पा और संदीप शर्मा ने एक-एक विकेट लिए।
शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article