क्रिकेट

TATA IPL 2023: 38 दिन बाद फिर पूर्व कप्तान बनाम वर्तमान कप्तान, दोनों के बीच है कांटे की टक्कर

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 9, 2023, 09:50 AM IST

IPL 2023, Current Captain vs Former Captain: आईपीएल के 54वें मैच में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला दो टीमों के बीच नहीं, बल्कि दो कप्तानों के बीच खेला जाएगा। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर भारतीय टीम के वर्तमान कप्तान बनाम पूर्व कप्तान का आमना-सामना होगा।

Image

विराट कोहली और रोहित शर्मा। (फोटो - IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर।
  • पूर्व कप्तान बनाम वर्तमान कप्तान।
  • मंबई के वानखेड़े स्टेडियम में यह मुकाबला खेला जाएगा।

IPL 2023, MI vs RCB, Current Captain vs Former Captain: आईपीएल में मंगलवार को एक और रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। इस मुकाबले में दो टीमें नहीं, बल्कि पूर्व कप्तान और वर्तमान कप्तान के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। हम बात कर रहे हैं आईपीएल के 54वें मुकाबले की। इस मुकाबले में आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम का सामना होगा। इसमें भारतीय टीम के पूर्व कप्तान बनाम विराट कोहली का सामना वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा से होगा। ये दोनों खिलाड़ी 38 दिन के बाद मौजूदा आईपीएल में दूसरी बार आमने-सामने होंगे। इससे पहले मौजूदा सीजन में दोनों टीमों 2 अप्रैल को आपस में भिड़ी थीं, जिसमें मुंबई को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

कोहली का जमकर चला था बल्ला

मौजूदा सीजन में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम 2 अप्रैल को बेंगलोर के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था। इस दौरान बेंगलोर ने मुंबई को 8 विकेट से हराया था। इस मुकाबले में रोहित का बल्ला शांत रहा है। वे 10 गेंदों का सामना कर महज एक रन पर आउट हो गए थे, जबकि विराट कोहली का बल्ला जमकर चला था। कोहली ने 167.35 की स्ट्राइक रेट से 49 गेंदों पर 6 चौके और 5 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 82 रन की पारी खेली थी। कोहली ने फाफ डु प्लेसिस के साथ पहले विकेट के लिए 148 रन की साझेदारी कर टीम को जीत के करीब तक ले गए थे।

मुंबई को 3 साल से नहीं मिली है जीत

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच कांटे की टक्कर है। लेकिन पिछले तीन साल की बात करें तो बेंगलोर के खिलाफ मुंबई एक भी मुकाबला नहीं जीत सकी है। मुंबई को बेंगलोर के खिलाफ आखिरी जीत 28 अक्टूबर 2020 को मिली थी। इसके बाद बेंगलोर पांच मैचों से अजेय है। मंगलवार को बेंगलोर के खिलाड़ी जीत का छक्का जड़ने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे। वहीं, आईपीएल में दोनों टीमें कुल 31 मैच खेले गए हैं, जिसमें मुंबई का पलड़ा भारी है। मुंबई ने 17 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि बेंगलोर को 14 मैचों में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच हाईएस्ट स्कोर 235 रन है, जबकि लोएस्ट स्कोर 111 है।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article