क्रिकेट

Suyash Sharma: जानिए कौन हैं अपने पहले IPL मैच में धूम मचाने वाले सुयश शर्मा, जानकारी हैरान कर देगी

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Apr 6, 2023, 11:41 PM IST

IPL 2023, Who is Suyash Sharma, KKR vs RCB: कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आईपीएल 2023 के 9वें मुकाबले में गुरुवार को एक ऐसे खिलाड़ी ने मैदान पर कदम रखा जिसको शायद ही कोई जानता हो। नाम है सुयश शर्मा जो कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा हैं। लेकिन इनके बारे में जानकर हर कोई हैरान रह जाएगा।

Image

सुयश शर्मा (IPLT20)

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2023: कोलकाता बनाम बैंगलोर मैच
  • कोलकाता ने नए खिलाड़ी को दिया मौका
  • 19 साल के सुयश शर्मा ने किया आईपीएल डेब्यू

IPL 2023, Kolkata Knight Riders vs Royal Challengers Bangalore, Who is Suyash Sharma: आईपीएल 2023 में गुरुवार को कोलकाता के प्रतिष्ठित ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीमें आमने-सामने आई। इस मुकाबले की शुरुआत में कोलकाता के नए कप्तान नीतीश राणा ने टॉस के बाद जब टीम में बदलाव का ऐलान किया तो सूचना दी कि आज उनकी तरफ से सुयश शर्मा आईपीएल करियर का आगाज करने जा रहे हैं। बाद में सुयश ने मैच में 4 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट झटक लिए। ऐसे में सबके मन में सवाल उठा होगा कि आखिर कौन हैं सुयश शर्मा?

सुयश ने अपने पहले आईपीएल मैच में बैंगलोर के खिलाफ दिनेश कार्तिक, अनुज रावत और कर्ण शर्मा को आउट किया। जाहिर तौर पर तमाम क्रिकेट फैंस के लिए सुयश शर्मा एक अंजान नाम हैं और ऐसा हो भी क्यों ना। दरअसल, उनका अब तक क्रिकेट इतिहास ही इसकी सबसे बड़ी वजह है। ये हैरान करने वाली बात है कि सुयश शर्मा की उम्र महज 19 साल है और उनको कोलकाता नाइट राइडर्स ने इतनी बड़ी टी20 लीग के दूसरे ही मैच में उतारने का फैसला ले लिया। लेकिन उससे भी हैरानी वाली बात ये है कि सुयश शर्मा को सीनियर क्रिकेट लेवल का कोई भी अनुभव नहीं है। ना उन्होंने आज तक कोई प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैच खेला है, ना घरेलू वनडे या टी20 टूर्नामेंट में हिस्सा लिया है।

कहां से हैं सुयश शर्मा?

सुयश शर्मा दिल्ली से आते हैं। वो एक दाएं हाथ के लेग स्पिनर हैं। उनको 'मिस्ट्री स्पिनर' यानी रहस्यमयी स्पिनर भी कहा जाता है। दिल्ली में क्रिकेट खेलते हुए उन्होंने जूनियर क्रिकेट तक का सफर तय किया और उतने ही समय में उनकी फिरकी ने बहुत से लोगों को प्रभावित कर दिया। ये प्रभाव इतना गहरा था कि कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस खिलाड़ी को स्काउट करने का फैसला किया।

आईपीएल 2023 की नीलामी

जब आईपीएल 2023 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी की बारी आई तो कोलकाता नाइट राइडर्स ने सुयश शर्मा को तुरंत उनके बेस प्राइज 20 लाख रुपये में खरीद लिया। केकेआर के मुताबिक इस खिलाड़ी के पास लेग स्पिन के साथ-साथ एक अनोखा एक्शन और कई वेरिएशंस भी हैं जो बल्लेबाजों को परेशान कर सकती हैं।
शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article