क्रिकेट

IPL 2023, KKR vs RR Pitch Report, Weather: कोलकाता और राजस्थान मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम की स्थिति, यहां जानिए

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated May 11, 2023, 06:30 PM IST

IPL 2023, KKR vs RR Pitch Report and Weather Forecast Today Match: आईपीएल 2023 में आज (11 May 2023) कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। मुकाबला शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा और कोलकाता के इडेन गार्डन्स मैदान पर खेला जाएगा। जानिए इस मैच की पिच रिपोर्ट और आज कोलकाता का कैसा रहेगा मौसम?

Image

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स पिच और वेदर रिपोर्ट

IPL 2023, KKR vs RR Pitch Report Today Match and Weather Forecast: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 56वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स की राजस्थान रॉयल्स से भिड़ंत होगी। राजस्थान रॉयल्स की टीम अबतक खेले 11 मैच में 5 में जीत और 6 में हार के बाद अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। वहीं कोलकाता की टीम 11 मुकाबलों में 5 जीत औक 6 हार के बाद छठे स्थान पर। दोनों टीमों के बीच नेट रन रेट का अंतर है।

मौजूदा फॉर्म कोलकाता के साथ है जिसने पिछले तीन मैच में से दो में जीत हासिल की है। राजस्थान को पिछले तीन मैच में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में गुरुवार को खेला जाने वाला मुकाबला दोनों टीमों के लिए प्लेऑफ में पहुंचने के लिहाज से अहम है। दोनों के तीन-तीन मैच लीग दौर में शेष बचे हैं। तीनों मैचों में जीत ही प्लेऑफ के दरवाजे खोल सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस अहम मुकाबले के दौरान कैसी रहेगी इडेन गार्डन्स की पिच और कोलकाता की पिच का हाल।

कैसी होगी कोलकाता-पंजाब मैच की पिच रिपोर्ट? (KKR vs RR Pitch Report)

आईपीएल 2023 में इडेन गार्डन्स हाई स्कोरिंग ग्राउंड बनकर उभरा है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 205 रन रहा है। यहां स्पिनर्स तेज गेंदबाजों से ज्यादा सफल रहे हैं और कुल 31 विकेट अपने खाते में किए हैं। वो भी 8.49 की इकोनॉमी के साथ। वहीं तेज गेंदबाजों के खाते में 29 विकेट 10.47 के औसत से गए हैं। ऐसे में गुरुवार को कोलकाता और राजस्थान के बीच मुकाबले के दौरान एक बार फिर रनों की बारिश देखने को मिलेगी। हो सकता है कि एक बार फिर 200 से ज्यादा रन का सफलता पूर्वक लक्ष्य का पीछा करके जीत कोई टीम दर्ज करे।

आज कैसा रहेगा कोलकाता का मौसम? (Kolkata Weather Today)

कोलकाता में गुरुवार का दिन गर्म रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहेगा। शाम होते होते तापमान में गिरावट आएगी और शाम सात बजे टॉस के वक्त यह 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। दोपहर से ही आसमान में बादल छाने लगेंगे जो कि रात छाए रहेंगे और लुका छिपी का खेल खेलते रहेंगे। बारिश की संभावना नहीं है लेकिन बादलों के छाए रहने की वजह से मैच की दूसरी पारी में ओस का असर बेहद कम या कहें ना के बराबर हो जाएगा। जिससे गेंद और बल्ले के बीच संतुलन नजर आएगा।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article