क्रिकेट

KKR vs CSK Dream11 Team, IPL 2023 : ऐसी है कोलकाता नाइटराइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग-11

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Apr 23, 2023, 07:13 PM IST

KKR vs CSK Dream11, Kolkata Knight Riders vs Chennai Super Kings Dream11 Team, Playing 11: आज आईपीएल में 33वें मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। जानिए इस मुकाबले में कैसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग-11।

Image

कोलकाता और चेन्नई प्लेइंग-11।

Photo : Times Now Digital

KKR vs CSK Dream11 Team, IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग के 33वें मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स का सामना आईपीएल की दूसरी सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स से सामना होगा। चेन्नई की टीम इस मुकाबले में जीत के रथ पर सवार होकर पहुंची है, जबकि कोलकाता लगातार तीन हार के बाद यहां पहुंची है। मौजूदा सीजन में कोलकाता और चेन्नई की टीम पहली बार आमने-सामने होगी। चेन्नई की टीम ने 6 मैचों में से 4 में जीत दर्ज की है और 8 अंक के साथ टेबल में तीसरे नंबर पर है। वहीं, कोलकाता की टीम 6 मैचों में से सिर्फ 2 में जीत हासिल कर पाई है। टीम 4 अंक के साथ टेबल में 8वें नंबर पर है।

चेन्नई सुपर किंग्स की बात करें तो रुतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉन्वे लगातार फॉर्म में चल रहे हैं। मोईन अली और रवींद्र जडेजा लगातार टीम के लिए ऑलराउंड प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, कोलकाता की बात करें तो कोई भी खिलाड़ी हर मैच में शानदार प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि, दोनों टीमों में बदलाव होने की संभावना कम दिख रही है।

कोलकाता नाइटराइडर्स की प्लेइंग-11

नीतिश राणा (कप्तान), एन: जगदीसन (विकेटकीपर), जेसन राय, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, डेविड विसे, कुलवंत खेजरोलिया, सुयश शर्मा, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती।

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग-11

एमएस धोनी (कप्तान-विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, मोइन अली, अंबाती रायडू, शिवम दूबे, रवींद्र जडेजा, मथीशा पथिराना, तुषार देशपांडे, महेश तीक्ष्णा।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article