क्रिकेट

केएल राहुल के रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान, ट्रिपल सेंचुरी लगाने वाले खिलाड़ी को मिला मौका

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated May 5, 2023, 11:31 PM IST

IPL 2023: लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने कप्तान केएल राहुल के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। आखिरी बार राजस्थान की तरफ से आईपीएल में उतरने वाले कर्नाटक के बल्लेबाज करुण नायर को टीम में शामिल किया गया है। राहुल आरसीबी के खिलाफ मैच में फील्डिंग के दौरान घायल हो गए थे।

Image

केएल राहुल, कप्तान लखनऊ सुपर जायंट्स

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  1. लखनऊ को मिला केएल राहुल का रिप्लेसमेंट
  2. टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक जड़ने वाले करुण नायर करेंगे लखनऊ ज्वाइन
  3. 2022 में खेला था आखिरी आईपीएल मैच

लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने कप्तान केएल राहुल का रिप्लेसमेंट ढूंढ लिया है। लखनऊ ने टेस्ट क्रिकेट में ट्रिपल सेंचुरी लगाने वाले कर्नाटक के बल्लेबाज करुण नायर को टीम में शामिल किया है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने करुण नायर को 50 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है। करुण नायर इससे पहले दिल्ली, पंजाब किंग्स, कोलकाता नाईट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स और आरसीबी के लिए आईपीएल खेल चुके हैं। आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 76 आईपीएल मैच खेले हैं और उनके नाम 1,496 रन हैं।

उनका सर्वाधिक स्कोर 83 रन है। नायर के नाम 10 अर्धशतक भी है। उन्होंने अपना आखिरी आईपीएल मैच 2 मई 2022 को कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ खेला था। उस मैच में उन्होंने 13 गेंद पर 13 रन बनाए थे। लखनऊ ने इस खबर को शेयर करते हुए करुण नायर के पुराने ट्वीट को भी साझा किया है, जिसमें उन्होंने क्रिकेट से एक और मौका देने की बात कही थी।

करुण नायर का क्रिकेट करियर

2016 में जिम्मबाब्वे के खिलाफ अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले करुण नायर के क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने केवल 6 टेस्ट मैच और 2 वनडे मैच खेले हैं। 6 टेस्ट मैच में उनके नाम 374 रन है, जबकि 2 वनडे मैच में उन्होंने 46 रन बनाए।

ट्रिपल सेंचुरी ने दिलाई पहचान

इंग्लैंड के खिलाफ 2016 में 5वें टेस्ट में उन्होंने नाबाद 303 रन की पारी खेली थी, जिसने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई थी। वह वीरेंद्र सहवाग के बाद दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने थे, जिन्होंने टेस्ट में ट्रिपल सेंचुरी लगाई थी।

आरसीबी के खिलाफ घायल हुए थे केएल राहुल

राहुल 1 मई को आरसीबी के खिलाफ मैच में फील्डिंग के दौरान घायल हो गए थे। आज केएल राहुल को लेकर लखनऊ ने अपडेट जारी किया था कि वह अपने जांघ की चोट के कारण आईपीएल और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से बाहर हो गए हैं। बाद में केएल राहुल ने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से अपने इंजरी को लेकर जानकारी दी थी कि उन्हें सर्जरी करानी होगी, जिसका मतलब है कि वह आईपीएल के साथ-साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप भी नहीं खेल पाएंगे।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article