TATA IPL 2023, Jos Buttler: राजस्थान रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर ने कहा कि भारतीय क्रिकेटरों को विदेशों में सीरीज खेलते हुए भी जो समर्थन मिल रहा है, वह आंखें खोलने वाला है। उन्होंने कहा, ‘जिस तरह से भारतीय खिलाड़ियों को प्यार और समर्थन दिया जाता है, उनकी प्रसिद्धि का स्तर अविश्वसनीय है। केवल एक चीज जिसे (मैं) इंग्लैंड के फुटबॉल से जोड़ सकता हूं। यह देखना आकर्षक है कि वे इससे कैसे निपटते हैं, मीडिया का सामना करना। आईपीएल से सीखा है कि कैसे अफरातफरी के बीच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी अच्छे तरीके से इससे निपटते हैं।’
बटलर ने कहा, ‘उस रात (आईपीएल 2023 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ) बस देखा जब (महेंद्र सिंह) धोनी बल्लेबाजी करने उतरे। दर्शकों की इतनी अधिक उम्मीदें थी। वह जिस तरह स्थिति और बाहरी दबाव के बीच व्यवहार करता है वह काफी अविश्वसनीय है।’
उन्होंने कहा, ‘भारतीय टीम जहां भी खेलने जाती है उसे काफी समर्थन मिलता है... क्रेग कीस्वेटर कार में मुझे मैनचेस्टर ग्राउंड (पदार्पण मैच के लिए) लेकर गए और मैंने टीम बस के आने का इंतजार कर रहे भारतीय प्रशंसकों की भीड़ को देखा। यह आंख खोलने वाला अनुभव था।’
बटलर ने कहा कि भारत में होने वाले आगामी 50 ओवरों के विश्व कप पर अधिक ध्यान आईपीएल के बाद ही दिया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘भारत क्रिकेट खेलने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। तो यह बहुत बड़ा होने वाला है। एक बार जब आईपीएल खत्म हो जाएगा तो ध्यान उस ओर लगना शुरू हो जाएगा। इंग्लैंड के पास मजबूत खिलाड़ियों का समूह है। 2015 के बाद से हमारा क्रिकेट और मजबूत होता चला गया है। हमारी टीम अच्छी है, संतुलित है।’
