क्रिकेट

जोस बटलर ने पूरे किए आईपीएल में तीन हजार रन , नहीं तोड़ पाए यूनिवर्स बॉस का रिकॉर्ड

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 12, 2023, 09:16 PM IST

Jos Buttler 3000 IPL Runs: राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेल रहे इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज जोस बटलर ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल में अपने तीन हजार रन पूरे कर लिए। तेजी के मामले में वो तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं।

Image

जोस बटलर अर्धशतक जड़ने के बाद दर्शकों का अभिवादन करते जोस बटलर

Jos Buttler: शानदार फॉर्म में चल रहे इंग्लैंड के सीमित ओवरों के कप्तान जोस बटलर ने बुधवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल में अपने तीन हजार रन पूरे कर लिए। राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलने वाले बटलर ने चेन्नई के खिलाफ भी अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखा। इस पारी के दौरान उन्होंने जैसे ही 17 रन का आंकड़ा पार किया वो आईपीएल इतिहास में तीन हजार रन पूरे करने वाले तीसरे सबसे तेज खिलाड़ी बने।

आईपीएल इतिहास के तीसरे सबसे तेज तीन हजारी

बटलर ने ये उपलब्ध आईपीएल में आठवीं बार खेलते हुए 86वें मैच की 85वीं पारी नें हासिल की। उन्होंने 86 मैच की 85 पारियों में 11 बार नबाद रहते हुए 3000* रन लगभग 40 के औसत और 151 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं जिसमें 5 शतक और 17 अर्धशतक शामिल हैं।

गेल के नाम दर्ज है सबसे तेज 3 हजार रन का रिकॉर्ड

सबसे तेज गति से 3 हजार रन पूरे करने के मामले में बटलर ने डेविड वॉर्नर और फॉफ डुप्लेसी को पीछे छोड़ दिया लेकिन क्रिस गेल और केएल राहुल को पछाड़ने से चूक गए। वॉर्नर को इस मुकाम पर पहुंचने के लिए 75 और केएल राहुल को 80 पारियां खेलनी पड़ी थी। वहीं डेविड वॉर्नर और फॉफ डुप्लेसी 94 पारियों में ऐसा कर सके थे।

बटलर ने जड़ा सीजन का तीसरा अर्धशतक

पारी की शुरुआत करने आए बटलर ने 33 गेंद में अपना अर्धशतक 1 चौके और 3 छक्कों के साथ पूरा किया। इसके बाद वो 36 गेंद में 52 रन बनाकर मोईन अली की गेंद पर बोल्ड हो गए। मौजूदा सीजन में बटलर का यह तीसरा अर्धशतक है। सनराइजर्स के खिलाफ 54, पंजाब किंग्स के खिलाफ 19, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 79 रन की पारी खेली थी। पिछले बार ऑरेंज कैप जीतने वाले बटलर इस बार भी रेस में चार मैच में 204 रन बनाकर तीसरे पायदान पर काबिज हैं।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article