क्रिकेट

IPL 2023: आखिरकार चल निकला 9 गुने दाम में बिकने वाले खिलाड़ी का बल्ला, कोलकाता के खिलाफ जड़ा आतिशी अर्धशतक

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Apr 14, 2023, 08:43 PM IST

IPL 2023: हैरी ब्रूक का बल्ला आखिरकार चल निकला है। 3 मैच की असफलता के बाद चौथे मैच में इस बल्लेबाज ने कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ अर्धशतक जड़ दिया। यह उनके आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक है। इससे पहले खेले गए मैच में वह बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर पा रहे थे।

Image

हैरी ब्रूक

Photo : Twitter

आईपीएल के 19वें मैच में आखिरकार उस खिलाड़ी का बल्ला चल ही गया जिसे सनराइजर्स हैदराबाद ने उनके बेस प्राइस से 9 गुणा कीमत पर खरीदा था। पहले 3 मुकाबलों में हैरी ब्रूक का बल्ला बिल्कुल खामोश था, लेकिन कोलकाता के खिलाफ मैच में उन्होंने ओपनिंग करते हुए अर्धशतक जड़ा। यह उनके आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक है। उन्हें हैदराबाद की टीम आईपीएल ऑक्शन में उनके बेस प्राइस 1.5 करोड़ ने 9 गुने कीमत पर 13.25 करोड़ में खरीदा था।

आईपीएल का पहला अर्धशतक

हैरी ब्रूक ने 32 गेंद पर 50 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 2 छक्के जड़े। उन्होंने मयंक अग्रवाल के साथ ओपनिंग की थी और पहले विकेट के लिए 46 रन जोड़े। यह उनके आईपीएल का पहला अर्धशतक है।

3 मैच में रहे थे असफल

इससे पहले खेले गए 3 मैच में वह पूरी तरह से असफल रहे थे। उन्होंने पहले दो मुकाबले में क्रमश: तीसरे और चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 13 और 3 रन बनाए थे, लेकिन तीसरे मैच में जब टीम ने उन्हें बतौर ओपनर मौका दिया तो ब्रूक ने 13 रन की पारी खेली, लेकिन कोलकाता के खिलाफ मैच में आखिरकार उन्होंने वो पारी खेली जिसकी उम्मीद हैदराबाद को बहुत पहले से थी।

हैरी ब्रूक का टी20 करियर

हैरी ब्रूक के टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बात करें तो उन्होंने 20 मैच में 26.57 की औसत और 137.78 की स्ट्राइक रेट से 372 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 81 रन है। उन्हें ऑलफॉर्मेट क्रिकेट का खिलाड़ी माना जाता है। T20I के अलावा पिछले 5 टेस्ट मैच की बात करें तो उन्होंने चार शतक लगाए हैं, जिसके बाद उन्होंने बेहद कम वक्त में अपना नाम बनाया और हैदराबाद की टीम ने उन्हें इतनी बड़ी राशि में खरीदा।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article