क्रिकेट

MI vs KKR: सूर्यकुमार यादव के साथ टॉस करने उतरीं WPL चैंपियन हरमनप्रीत कौर, ये है कारण

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Apr 16, 2023, 04:31 PM IST

IPL 2023: मुंबई इंडियंस के लिए आज का मैच बेहद खास है। सूर्यकुमार यादव के साथ हरमनप्रीत कौर भी टॉस करने मैदान पर उतरीं। इतना ही नहीं मुंबई इंडियंस की खास पहल के लिए WPL की पूरी टीम मुंबई को सपोर्ट करने वानखेड़े के मैदान पर उपस्थिति है। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में WPL का पहला खिताब मुंबई ने जीता था।

Image

हरमनप्रीत कौर और सूर्यकुमार यादव

Photo : Twitter

कोलकाता के खिलाफ मुंबई इंडियंस का मैच बेहद खास है। आज मुंबई के कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ WPL चैपिंयन टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर भी टॉस करने मैदान में उतरीं। यह मौका खास है क्योंकि मुंबई इंडियंस की फ्रैंचाइजी एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स फॉर ऑल (ESA Day) को सेलिब्रेट कर रही है। यह मुंबई इंडियंस का एक कैम्पेन है जिसके तहत लड़कियों में खेल को बढ़ावा दिया जाएगा और उनकी सशक्तिकरण की दिशा में काम करेगा।

रोहित की अनुपस्थिति में कप्तानी कर रहे सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आपको बता दें कि रोहित शर्मा के स्थान पर आज सूर्यकुमार यादव मुंबई का नेतृत्व कर रहे हैं। लंबे इंतजार के बाद आज सचिन से लाल अर्जुन तेंदुलकर को भी आईपीएल में डेब्यू करने का मौका मिला।

WPL चैंपियन टीम रहीं मौजूद

इतना ही नहीं आज के मैच में मुंबई इंडियंस को सपोर्ट करने WPL चैंपियन की पूरी टीम स्टेडियम में मौजूद है। इसके अलावा हजारों बच्चियां इस मैच का आनंद उठा रही हैं। WPL के पहले सीजन में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर WPL का खिताब जीता था। फाइनल मुकाबले में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाए थे, जवाब में मुंबई ने केवल 3 विकेट के नुकसान पर 3 गेंद शेष रहते यह लक्ष्य हासिल कर लिया था। मुंबई की तरफ से नेट सीवर ब्रंट ने 55 गेंद पर नाबाद 60 रन की पारी खेली थी।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article