अहमदाबाद: गुजरात टाइटन्स के कप्तान हार्दिक पांड्या ने रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 19 गेंद में 28 रन की पारी खेली। जल्दी जल्दी दो विकेट गुजरात के गंवाने के बाद चौथे पायदान पर बल्लेबाजी करने आए युजवेंद्र चहल ने उन्हें बड़ी पारी खेलने से रोक दिया। लेकिन अपनी इस छोटी सी पारी के दौरान हार्दिक ने आईपीएल करियर में 2 हजार रन पूरे कर लिए और ऑलराउंडर्स के एक स्पेशल क्बल में एंट्री कर ली।
111वें मैच में पूरे किए एक हजार रन
साल 2015 में डेब्यू करने वाले हार्दिक पांड्या ने आईपीएल में 2 हजार रन 111वां मैच खेलते हुए पूरे किए। अबतक खेले 111 मैच में 35 बार नाबाद रहते हुए उन्होंने 2012 रन 29.16 के औसत और 146.33 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 8 अर्धशतक जड़े और 91 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। वहीं इस दौरान गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 111 मैच में 50 विकेट भी 31.62 के औसत से अपने नाम किए हैं। 17 रन देकर 3 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।
2 हजार रन और 50 विकेट का डबल पूरा करने वाले छठे खिलाड़ी
2 हजार रन पूरे करती ही हार्दिक आईपीएल इतिहास में 2000 हजार से ज्यादा रन और 50 से ज्यादा विकेट लेने वाले छठे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले ये उपलब्धि शेन वॉटसन( 3874 रन 92 विकेट), किरोन पोलार्ड( 3412 रन, 69 विकेट), रवींद्र जडेजा( 2531 रन, 138 विकेट), जैस कैलिस( 2427 रन, 65 रन), आंद्रे रसेल( 2095 रन, 92 विकेट) हासिल कर चुके हैं। हार्दिक पांड्या ऐसा करने वाले रवींद्र जडेजा के बाद दूसरे भारतीय ऑलराउंडर हैं।
