क्रिकेट

Ahmedabad Weather, GT vs CSK IPL Final: आज होगा आईपीएल फाइनल, जानिए दूसरे दिन कैसा है मौसम

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated May 29, 2023, 07:00 PM IST

CSK vs GT IPL 2023 Final, Ahmedabad weather report today and rain forecast: आईपीएल 2023 में आज चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जाना है लेकिन अहमदाबाद में मौसम ने बाधा पैदा कर दी। लगातार हो रही बारिश की वजह से पूरे दिन खेल नहीं हो सका और इसे दूसरे दिन यानी रिजर्व डे में कराने का फैसला लिया गया है। आइए जानते हैं क्या होगा सोमवार को अहमदाबाद के मौसम का हाल।

Image

आईपीएल 2023 फाइनल, अहमदाबाद के मौसम का ताजा हाल (AP)

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2023 का फाइनल मैच आज रिजर्व-डे पर होगा
  • अहमदाबाद में बारिश की वजह से मैच में खलल
  • अब सोमवार को मौसम का मिजाज क्या रहेगा

Ahmedabad Weather Report Live Updates, CSK vs GT IPL Final: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें संस्करण का मुकाबला आज (28 May 2023) अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना था। इस मैच को देखने के लिए दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम खचाखच भरा हुआ था लेकिन बारिश की वजह से टॉस तक नहीं हो सका और पूरा दिन निकल गया। शुरुआत में मौसम विभाग का अनुमान हल्की बारिश का था लेकिन ऐसी बारिश हुई है जिसके आसार नजर नहीं आ रहे थे। अब मैच आज (सोमवार) रिजर्व-डे पर खेला जाएगा। सोमवार को कैसा है अहमदाबाद का मौसम, यहां जानिए।

अहमदाबाद में रात 11 बजे भी बारिश होती नजर आई। टॉस होने के समय 7.30 था जिससे अब हम काफी आगे निकल आए। आउटफील्ड काफी गीला हो चुका था, हालांकि पिच को पूरी तरह से कवर करके रखा गया था। बारिश जारी रही और फिर फैसला लिया गया कि आज मैच नहीं होगा।

अब मुकाबला रिजर्व-डे यानी आज (सोमवार) को खेला जाना। आज के मौसम की बात करें तो फिलहाल अहमदाबाद में बारिश नहीं है। लेकिन अनुमान है कि 9 बजे के थोड़ी-बहुत बारिश हो सकती है। आज का तापमान 39 डिग्री और 28 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहने का अनुमान है।

अगर बारिश जारी रही तो कैसे निकलेगा मैच का नतीजा, इससे जुड़े कुछ नियम आपको बताते हैं

आईपीएल के नियमों के हिसाब से ऐसी स्थिति में मैच के पहले दिन कोशिश 5-5 ओवर का मुकाबला कराने की होती है। अगर 5 ओवर का मैच भी नहीं खेला जा सका तो उसके बाद सुपर-ओवर के जरिए हार जीत का फैसला होता है।

दुर्भाग्यवश अगर सुपर ओवर भी नहीं खेला जा सका तो मैच रिजर्व-डे के दिन खेला जाएगा यानी सोमवार को। इसके अलावा अगर सोमवार को भी बारिश की स्थिति ऐसी ही रही और मैच नहीं खेला जा सका तो डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटन्स को लीग स्टेज में उनके अंकों के आधार पर विजेता घोषित किया जाएगा।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article