क्रिकेट

IPL 2023 FINAL, CSK vs GT Pitch Report: बारिश के बाद जानिए अब कैसा है रिजर्व डे आईपीएल फाइनल के लिए पिच का हाल

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated May 29, 2023, 07:00 AM IST

IPL 2023 FINAL, CSK vs GT Ahmedabad Stadium Pitch Report Today Match: आज (29 May, 2023) आईपीएल के 16वें संस्करण का आज फाइनल मुकाबला एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स और हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटन्स के बीच खेला जाएगा। रविवार को बारिश की वजह से मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। मैच के लिए टॉस भी नहीं हो सका। ऐसे में रिजर्व डे पर खेले जा रहे फाइनल मुकाबले के दौरान जानिए अहमदाबाद में कैसा रहेगा पिच का हाल?

Image

चेन्नई बनाम गुजरात, आईपीएल 2023 रिजर्व डे फाइनल, पिच रिपोर्ट(साभार IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • बारिश ने फेरा 28 मई को आईपीएल 2023 के फाइनल पर पानी
  • अब रिजर्व डे यान 29 मई को फिर खेला जाएगा मुकाबला
  • बारिश की वजह से पिच और मैदान का बदलेगा मिजाज

IPL 2023 FINAL LIVE, CSK vs GT Pitch Report Today Match: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का रविवार को अहमदाबाद में खेला जाने वाला फाइनल मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। टॉस के कुछ देर पहले तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हुई जो कि देर रात तक बंद नहीं हुई। बारिश के कहर की वजह से चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स की टीमों के खिताबी जीत के अरमानों पर पानी एक दिन के लिए फिर गया। 29 मई को रिजर्व डे का प्रावधान था ऐसे में मुकाबला फिर से सोमवार को इसी मैदान पर खेला जाएगा।

बारिश के कारण बदल जाएंगी परिस्थितियां

बारिश आई तो आई और मुकाबला नहीं खेला जा सका ये एक बात है लेकिन जो चीज दोनों टीमों को सबसे ज्यादा परेशान कर रही है वो है

टीम संयोजन और बदली हुई परिस्थितियां। अबतक अहमदाबाद का मैदान हाई स्कोरिंग रहा है। जहां आठ मैच में पहली पारी की औसत 193 रन रहा। इन मुकाबलों में से 5 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के नाम रहे।

नमी वाली पिच पर मिलेगी पेसर्स को मदद

बारिश की वजह से नरेंद्र मोदी स्टेडियम गीला हो गया है। पानी पिच तक निश्चित तौर पर कवर्स डले होने के बावजूद पहुंचा होगा। जिसका असर पिच के व्यवहार पर पड़ेगा। पिच पर नमी तेज गेंदबाजों को मदद दे सकती है अधिक नमी की वजह से पिच के उछाल पर भी असर पड़ेगा। इसका फायदा स्पिनर्स को मिलेगा। हालांकि दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस है और यहां का ड्रेनेज सिस्टम भी शानदार है। मैदान के साथ-साथ पिच की नमी को भी दूर किया जाएगा लेकिन उसका असर तो पड़ेगा ही जिससे बल्लेबाजों को पार पाना होगा।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article