DC vs RCB Dream 11 Team Prediction, IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन के 50वें मुकाबले में संघर्ष कर रही दिल्ली कैपिटल्स की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के साथ भिड़ंत होगी। मौजूदा सीजन में यह दोनों टीमों के बीच दूसरे दौर की भिड़ंत है। 15 अप्रैल को बेंगलुरू में खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम आरसीबी द्वारा जीत के लिए दिए 175 रन के लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी थी और 9 विकेट पर 151 रन तक ही बना सकी। आरसीबी ने वो मैच 23 रन से जीता था।
आरसीबी की पलड़ा इस मैच में भी भारी नजर आ रहा है। दिल्ली की टीम अंक तालिका में 9 मैच में से 3 जीत और 6 हार के साथ अंतिम पायदान पर है। वहीं आरसीबी की टीम 9 मैच में 5 जीत और 4 हार के साथ पांचवें पायदान पर। ऐसे में मौजूदा फॉर्म को देखते हुए दोनों के बीच मुकाबले के एक बार फिर एकतरफा रहने की आशंका है। लेकिन जीत के लिए दोनों टीमें अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग 11 के साथ मैदान में उतरेंगी।
दिल्ली की टीम में होंगे बड़े बदलाव, पृथ्वी की नहीं होगी वापसी
दिल्ली की टीम आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में बड़े बदलावों के साथ उतर सकती है। टीम में मिचेल मार्श या रीले रूसो में से एक को खिलाया जा सकता है। हालांकि पिछले मुकाबले में मार्श ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया था। वहीं प्रियम गर्ग और यश धुल में से किसी एक को प्लेइंग-11 में मौका मिलेगा। दोनों मे से जो भी खेलेगा उसे इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खलील अहमद के साथ अदला-बदला जा सकता है। फिल साल्ट पृथ्व शॉ की जगह बने रहेंगे।
केदार जाधव को मिल सकता है मौका
आरसीबी के खेमे में भी बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। केदार जाधव को खेलने का मौका अनुज रावत की जगह मिल सकता है। वहीं हर्षल पटेल और विजयकुमार वैशाक में से किसी एक की टीम में जगह बन रही है। गेंदबाजों और बल्लेबाजों की इसी जोड़ी में इम्पैक्ट प्लेयर वाला बदलाव भी होगा। इसके अलावा टीम में जो खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं वो बने रहेंगे।
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग-11:
फिल साल्ट(विकेटकीपर), डेविड वॉर्नर(कप्तान), मिचेल मार्श, रिले रोसौव, मनीष पांडे, अमन हाकिम खान, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, ईशांत शर्मा, खलील अहमद।रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की संभावित प्लेइंग-11: फॉफ डुप्लेसी(कप्तान), विराट कोहली, अनुज रावत, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), केदार जाधव, वानिंदु हसरंगा, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड।
