क्रिकेट

DC vs PBKS Dream 11 Team Prediction, IPL 2023: दिल्ली और पंजाब की ऐसी हो सकती है प्लेइंग इलेवन

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated May 13, 2023, 05:03 PM IST

DC vs PBKS Dream 11 Team Prediction, IPL 2023: आईपीएल के 59वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का सामना पंजाब किंग्स के साथ नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। जानिए दोनों टीमों की एक दूसरे के खिलाफ कैसी हो सकती है प्लेइंग-11?

Image

दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स प्लेइंग-11

IPL 2023, DC vs PBKS Dream 11 Team: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में में शनिवार को दो मुकाबले खेले जाने हैं। दिन का दूसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स की टीमों के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। ये सीजन का 59वां मैच होगा। इस मुकाबले में एक तरफ अंक तालिका में आखिरी पायदान पर काबिज दिल्ली की टीम है तो दूसरी तरफ आठवें नंबर पर काबिज पंजाब किंग्स। दिल्ली की टीम ने जहां अबतक खेले 11 मैच में 4 में जीत दर्ज की है वहीं पंजाब को 5 मैच में जीत मिली है। आखिरी तीन मैचों में जीत दर्ज करके पंजाब की नजर प्लेऑफ का दरवाजा खोलने पर है। वहीं दिल्ली के सामने आखिरी तीन मैच में बचे मैच में अपनी साख बचाने और दूसरी टीमों के समीकरण बदलने के इरादे से मैदान में एक दूसरे का सामना करेंगी। दोनों के लिए मुकाबला अहम है ऐसे में दोनों अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग-11 के साथ मैदान में उतरेंगी।

तीन विदेशी खिलाड़ियों वाली रणनीति के साथ रहेगा पंजाब

पंजाब किंग्स की टीम अपने पिछले मुकाबले में शुरुआती एकादश में तीन विदेशी खिलाड़ियों के साथ उतरी थी। दूसरी पारी में भानुका राजपक्षे की जगह नेथन एलिस इम्पैक्ट प्लेयर के रूप नें आए थे। ऐसे ही एक बार फिर पंजाब के खेमे में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होता दिख रहा है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो पहले की तरह सलामी बल्लेबाजी प्रभसिमरन सिंह को किसी गेंदबाज के साथ बदला जाएगा जो ऋषि धवन या हरप्रीत बराड़ में से कोई एक हो सकता है। बाकी टीम में और कोई बदलाव की आशंका नहीं है। कगिसो रबाडा को अपनी बारी का इंतजार करना होगा।

दिल्ली नहीं करेगी अपनी एकादश में कोई बड़ा बदलाव

वहीं दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो वो भी अपनी जीत की राह पर चल रही एकादश में कोई बड़ा बदलाव नहीं करेगी। अब दिल्ली के लिए लड़ाई साख की बची है। ऐसे में वो किसी भी तरह से कमी नहीं छोड़ना चाहेगी। टीम में मनीष पांडे और खलील अहमद का उपयोग पारी के आधार पर इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में होगा। पृथ्वी शॉ के लिए अभी भी प्लेइंग-11 में कोई जगह नहीं है।

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग-11:

डेविड वॉर्नर(कप्तान), फिल साल्ट(विकेटकीपर), मिचेल मार्श, मनीष पांडे,रिली रूसो/खलील अहमद, अक्षर पटेल, अमन हाकिम खान, ललित यादव, रिपल पटेल, कुलदीप यादव, ईशांत शर्मा।

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग-11:

प्रभसिमरन सिंह, शिखर धवन(कप्तान), भानुका राजपक्षे/मैथ्यू शॉर्ट, लियाम लिविंगस्टोन, जीतेश शर्मा(विकेटकीपर), शाहरुख खान, हरप्रीत बरार, ऋषि धवन, सैम कुरेन/कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, नेथन एलिस।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article