IPL 2023, DC vs PBKS Pitch Report Today Match and Weather Forecast: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें संस्करण में आज दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। ये आज का दूसरा और इस सीजन का 59वां मुकाबला होगा। दिल्ली और पंजाब के टीमों के बीच होने वाली ये टक्कर दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेली जानी है। आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच ये इस सीजन की पहली भिड़ंत होगी।
आईपीएल 2023 में आज का दूसरा मुकाबला काफी दिलचस्प होने की उम्मीद है। टूर्नामेंट की वो दो टीमें आमने-सामने होंगी जिनके बीच अब तक इस सीजन में एक भी मैच नहीं हुआ है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हाल बुरा है और वो अब अंक तालिका में अंतिम स्थान पर ही है। उसने 11 मैचों में सिर्फ 4 मैच जीते हैं और उसके 8 अंक हैं। वहीं पंजाब किंग्स की स्थिति उनसे थोड़ी बेहतर जरूर है लेकिन कुछ खास नहीं। पंजाब की टीम ने 11 मैचों में 5 में जीत दर्ज की है और 6 मैच गंवाए हैं। उनके 10 अंक हैं और वे 8वें पायदान पर हैं।
