क्रिकेट

MS Dhoni: आज मैदान पर उतरते ही धोनी ने बना दिया आईपीएल में नया रिकॉर्ड

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Apr 12, 2023, 07:26 PM IST

MS Dhoni IPL Record, CSK vs RR: आईपीएल 2023 में आज चेन्नई के चेपक मैदान पर मेजबान चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में जैसे ही चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टॉस के लिए मैदान पर उतरे, उन्होंने नया आईपीएल रिकॉर्ड बना डाला।

Image

महेंद्र सिंह धोनी (CSK)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • आज महेंद्र सिंह धोनी के लिए खास दिन
  • आईपीएल में रचा एक और इतिहास
  • इंडियन प्रीमियर लीग में 'कप्तानों का कप्तान' बने

MS Dhoni, IPL 2023, CSK vs RR: इंडियन प्रीमियर लीग में आज (बुधवार, 12 अप्रैल 2023) का दिन महेंद्र सिंह धोनी और उनके करोड़ों क्रिकेट फैंस के लिए बेहद खास दिन है। आज जब आईपीएल 2023 के मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अपने घरेलू मैदान पर राजस्थान रॉयल्स से भिड़ रही है, तब मैच में टॉस के लिए उतरते ही चेन्नई के कप्तान एम एस धोनी ने एक खास रिकॉर्ड बना डाला है।

दरअसल, एम एस धोनी आज आईपीएल इतिहास में एक टीम के लिए सर्वाधिक मैचों में कप्तानी करने वाले क्रिकेटर बन गए हैं। आज राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में वो 200वीं बार आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं। आईपीएल इतिहास में आज तक कोई भी खिलाड़ी ये कमाल नहीं कर सका है। मैच से पहले एन. श्रीनिवासन ने धोनी को इस खास उपलब्धि के लिए शील्ड देकर सम्मानित किया।

आज का मुकाबला चेपक के मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स का आईपीएल 2023 में दूसरा मैच है। इससे पहले उन्होंने इस मैदान पर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच खेला था जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स को शानदार जीत मिली थी।

धोनी ने अब तक आईपीएल में 236 मुकाबले खेले हैं जिस दौरान उनके बल्ले से 5004 रन निकले हैं। धोनी ने 5000 रनों का आंकड़ा पार करने का ये रिकॉर्ड पिछले ही मैच में पूरा किया था। धोनी ने अपना आईपीएल डेब्यू मोहाली के मैदान पर 2008 में किया था। अब धोनी चेपक के मैैदान पर 1500 रन बनाने से 57 रन दूर हैं।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article