क्रिकेट

TATA IPL 2023: आईपीएल प्लेऑफ से पहले सामने आई चारों टीमों से जुड़ी ये अनोखी बात

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 22, 2023, 09:34 PM IST

TATA IPL 2023, CSK vs GT, LSG vs MI: आईपीएल के 16वें सीजन के लीग मुकाबले खत्म हो चुके हैं। अब मंगलवार से प्लेऑफ का दौर शुरू होने वाला है। क्वालीफायर-1 में आईपीएल की दूसरी सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स का सामना डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटंस से होगा। लेकिन इससे पहले चारों टीमों से जुड़ी अनोखी बात सामने आई।

Image

एमएस धोनी और हार्दिक पंड्या। (फोटो- IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2023 के लीग मुकाबले खत्म।
  • अब शुरू होंगे प्लेऑफ के मुकाबले।
  • क्वालीफायर-1 मंगलवार को खेला जाएगा।

TATA IPL 2023, CSK vs GT, LSG vs MI: आईपीएल का रोमांच अब और बढ़ने वाला है, क्योंकि आईपीएल 2023 के लीग मुकाबले खत्म हो चुके हैं और अब प्लेऑफ का दौर शुरू होने वाला है। प्लेऑफ के मुकाबले की शुरुआत मंगलवार से होगी। क्वालीफायर-1 में आईपीएल की दूसरी सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स का सामना डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटंस से होगा। इसके अलावा 24 मई को होने वाले एलिमिनेटर में आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। लेकिन इस प्लेऑफ मुकाबले के शुरू होने से पहले चोरों टीमों से जुड़ी अनोखी बात सामने निकलकर आई। आइए जानते हैं क्या है वह रोचक चीज।

गुजरात के सामने चेन्नई का है बुरा हाल

आईपीएल में पिछले साल डेब्यू करने वाली टीम गुजरात टाइटंस और चार ट्रॉफी जीतने वाली चेन्नई सुपर किंग्स के बीच गजब का टक्कर है। चेन्नई आईपीएल की दूसरी सफल टीम है, लेकिन इसके बाद भी गुजरात के साथ कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। पिछले दो सालों में दोनों टीमों के बीच तीन मैच खेले गए हैं। इसमें तीनों मैच में गुजरात को जीत मिली है। चेन्नई को गुजरात के खिलाफ पहली जीत का इंजतार है। दोनों के बीच अभी तक 200 से ज्यादा स्कोर भी नहीं बना है। वहीं, मौजूदा सीजन की बात करें तो सीजन के ओपनिंग मैच में दोनों टीमें आमने-सामने हुई थी। इमें गुजरात को 5 विकेट से जीत मिली थी। हालांकि, क्वालिफायर में चेन्नई के पास हिसाब चुकता करने का अच्छा मौका है।

लखनऊ के सामने मुंबई की एक नहीं चलती

आईपीएल के 15वें सीजन में गुजरात टाइटंस के अलावा लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी डेब्यू किया था। पिछले साल प्लेऑफ तक पहुंची भी थी, लेकिन एलिमिनेटर में बेंगलोर से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इस बार एलिमिनेटर में लखनऊ का सामना आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस से होगा। लेकिन मुंबई की लखनऊ के सामने एक नहीं चलती है। दोनों के बीच दो सालों में तीन मुकाबले खेले गए हैं और सभी में लखनऊ को जीत मिली है। इन दोनों टीमों के बीच भी 200+ का स्कोर नहीं बना है। मौजूदा सीजन में लखनऊ ने मुंबई को 5 विकेट से हराया था। मुंबई के पास भी लखनऊ से हिसाब बराबर करने का अच्छा मौका है।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article