स्पोर्ट्स

नीरज चोपड़ा ने फिर रचा इतिहास, अब बने दुनिया के नंबर-1 जैवलिन थ्रोअर

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 22, 2023, 09:33 PM IST

Olympic champion Neeraj Chopra: ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर इतिहास रचा। इस बार किसी टूर्नामेंट में चैम्पियन बनकर नहीं, बल्कि दुनिया के नंबर वन जैवलिन थ्रोअर बनकर इतिहास रचा है। उन्होंने दुनिया के स्टार जैवलिन थ्रोअर ग्रेनेडा के खिलाड़ी को पीछे छोड़ दिया है।

Image

नीरज चोपड़ा। (फोटो- साई मीडिया के ट्विटर से)

Photo : Twitter

Olympic champion Neeraj Chopra: टोक्या ओलंपिक में गोल्ड जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले भारतीय जैवलिन थ्रोअर नीरज चौपड़ा ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। वे इस बार किसी टूर्नामेंट में चैम्पियन बनकर इतिहास नहीं रचा है, बल्कि वे दुनिया के नंबर-1 जैवलिन थ्रोअर बनकर इतिहास रचा है। इसके साथ ही वे यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में ट्रैक एंड फील्ड इवेंट में चैम्पियन बनकर इतिहास रचा था। नीरज ने 2023 सीजन की शुरुआत डायमंड लीग से की थी। इसमें टूर्नामेंट में 88.76 मीटर जैवलिन फेंककर नीरज पहले स्थान पर रहे थे।

नीरज ने इस धाकड़ खिलाड़ी को पीछे छोड़ा

जैवलिन थ्रोअर के ताजा रैंकिंग में नीरज चोपड़ा दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी बन गए हैं। 25 साल के नीरज 1455 अंक के साथ रैंकिंग में टॉप पर हैं। वे मौजूदा वर्ल्ड चैम्पियन ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स से आगे निकल गए हैं। एंडरसन पीटर्स 1433 अंक के साथ दूसरे नंबर पर हैं। चेक रिपब्लिक के जैकब वडलेज्व 1416 अंक के साथ इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। जर्मनी के 28 साल के जूलियन वेबर1385 अंक के साथ चौथे नंबर र है। वहीं, पाकिस्तान के अरशद नदीम 1306 अंक के साथ पांचवें नंबर पर हैं। वहीं, भारत के रोहित यादव 1185 अंक के साथ 15वें नंबर पर है।

नीरज ने 10 साल में जीते 7 गोल्ड

नीरज चोपड़ा का शानदार प्रदर्शन पहले दिन से जारी है। उन्होंने पिछले साल 10 साल में 7 गोल्ड सहित 9 मेडल अपने नाम कर चुके हैं। टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड जीतने के बाद डायमंड लीग 2022, एशियन गेम्स 2018, कॉमनवेल्थ गेम्स 2018, एशियन चैम्पियनशिप 2017, साउथ एशियन गेम्स 2016 के अलावा वर्ल्ड जूनियर चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया है। इसके अलावा वर्ल्ड चैम्पियनशिप 2022 और एशियन जूनियर चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल जीते थे। नीरज का पर्सनल बेस्ट 89.94 है, जो पिछले साल अपने नाम किया था।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article