क्रिकेट

IPL 2023: एक साल में सीएसके का हुआ मेकओवर, धोनी ने जो कहा वो करके दिखाया

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated May 20, 2023, 09:44 PM IST

IPL 2023: आईपीएल 2023 के 67वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 77 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई है। एक साल में चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार मेकओवर किया है। धोनी ने पिछले साल वादा किया था कि वह मजबूती से वापसी करेंगे।

Image

एमएस धोनी (साभार-IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ में पहुंची
  • धोनी ने जो कहा था वो करके दिखाया
  • पिछले साल 9वें नंबर पर रही थी टीम

दिल्ली को हराकर चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई। चेन्नई को प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने के लिए हर हाल में दिल्ली के खिलाफ मुकाबला जीतना था और उसने 77 रन से यह मुकाबला जीतकर अपनी जगह पक्की कर ली। आईपीएल के 16वें सीजन में ये 12वां मौका है जब चेन्नई ने प्लेऑफ तक का सफर तय किया है। इस मामले में वह सबसे कंसिसटेंट रही है।

सीएसके मतलब कमबैक सुपर किंग्स

साल 2022, चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे खराब रहा था। टीम प्वाइंट्स टेबल में 4 जीत के साथ 8वें नंबर पर रही थी। लेकिन चेन्नई हमेशा वापसी के लिए जानी जाती है। एक साल बाद चेन्नई ने शानदार तरीके से वापसी की और 17 अंकों के साथ प्लेऑफ में जगह बनाने वाली दूसरी टीम बनी।

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब चेन्नई सुपर किंग्स की टीम फर्श से अर्श पर पहुंची है। इससे पहले साल 2020 में टीम 7वें नंबर पर रही थी और अगले साल शानदार वापसी करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा किया था।

जो कहा वो करके दिखाया

साल 2022 में टीम कई उतार-चढ़ाव से होकर गुजरी थी। टूर्नामेंट स्टार होने से दो दिन पहले रवींद्र जडेजा को कप्तानी सौपी, लेकिन जब लगातार चेन्नई को हार मिली तो एक बार फिर से कमान धोनी ने ली और 9वें नंबर पर फिनिश किया। उस वक्त धोनी ने अपने फैंस से वादा किया था कि सीएसके मजबूती से वापसी करेगी। साल 2022 में धोनी ने चेपॉक में खेले गए आखिरी मुकाबले के बाद कहा 'निश्चित रूप से, मैं चेपॉक में फैंस के लिए आईपीएल 2022 के बाद अगले साल के आईपीएल के लिए मजबूत वापसी करने के लिए कड़ी मेहनत करूंगा।'

2023 में की शानदार वापसी

साल 2023 में चेन्नई ने शानदार तरीके से वापसी की और 14 मैच में 8 जीत दर्ज कर 17 अंकों के साथ प्लेऑफ में जगह बनाने वाली दूसरी टीम बनी। हालांकि, चेन्नई ने हार के साथ सीजन की शुरुआत की थी, लेकिन उसके बाद टीम ने शानदार वापसी की और प्लेऑफ तक का सफर तय किया। सीएसके के लिए इस बार जहां बल्लेबाजी में डेवॉन कॉनवे और रुतुराज गायकवाड ने कमाल किया तो वहीं गेंदबाजी में तुषार देशपांडे और मथिसा पाथिराना जैसे युवा गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article