क्रिकेट

IPL 2023 Auction KKR Target Players List: कोलकाता नाइट राइडर्स नीलामी में इन तीन खिलाड़ियों पर लगाएगा निशाना

  • Written by: नवीन चौहान
  • Updated Dec 21, 2022, 07:21 PM IST

IPL 2023 Auction KKR Target Players List: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2022) के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 23 दिसंबर होने जा रही है। नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के सामने सात करोड़ रुपये में 3 विदेशी सहित कुल 11 खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने पर होगी।

Image

कोलकाता नाइट राइडर्स( साभार KKR)

Photo : Twitter

IPL 2023 Auction KKR Target Players List:आईपीएल 2023 के आगाज में फिलहाल तीन महीने से ज्यादा शेष हैं लेकिन शुक्रवार को सीजन के लिए होने वाली नीलामी में सभी टीमें अपने-अपने दल को अंतिम रूप देने की कोशिश करेंगी। केकेआर की टीम के पास नीलामी से पहले पर्स में 7.05 करोड़ रुपये शेष बचे हैं। उसके दल में फिलहाल 5 विदेशी सहित कुल 14 खिलाड़ी हैं। केकेआर को अपने 25 खिलाड़ियों के दल को पूरा करने के लिए 3 विदेशी सहित कुल 11 खिलाड़ियों की दरकार है। ऐसे में केकेआर बड़ी ही बारीकी के साथ अपने दल को पूरा करेगी। इन तीन खिलाड़ियों पर उनका ध्यान होगा सबसे ज्यादा?

केकेआर के पास टीम में दो विदेशी तेज गेंदबाज टिम साउदी और लोकी फर्ग्यूसन हैं। टीम में दो अन्य विदेशी खिलाड़ी सुनील नरेन और आंद्रे रसेल हैं जो गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी भी करते हैं। वहीं विदेशी विकेटकीपर रहमानुल्लाह गुरबाज हैं। ऐसे में तीनों सेट के लिए केकेआर को एकएक बैकअप प्लेयर की जरूरत है। चार खिलाड़ी ही एक समय में टीम में हो सकते हैं ऐसे में अगर कोई चोटिल हो गया तो प्लान बी तैयार रखना केकेआर की प्राथमिकता होगी। ऐसे में नीलामी के दौरान इन तीन खिलाड़ियों पर केकेआर की पैनी नजर होगी।

केएस भरत: (बेस प्राइज 20 लाख)

आंध्र प्रदेश के विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत पर केकेआर की टीम दांव लगा सकती है। 20 लाख रुपये के बेस प्राइज वाले इस खिलाड़ी को दिल्ली कैपिटल्स ने सीजन से पहले रिलीज कर दिया है। साल 2021 में आरसीबी के लिए खेलते हुए भरत ने चमक बिखेरी थी। इसके बाद भरत को दिल्ली कैपिटल्स ने अपने खेमे में शामिल किया था। ऐसे में नए सीजन की नीलामी से पहले दिल्ली की टीम ने भरत को रिलीज कर दिया है। इसलिए कम बजट में होने के कारण भरत केकेआर के निशाने पर होंगे।

जयदेव उनादकट: (बेस प्राइज 50 लाख)

सौराष्ट्र को रणजी और विजय हजारे ट्रॉफी का खिताब दिलाने वाले कप्तान जयदेव उनादकट को भारतीय तेज गेंदबाज के रूप में टीम में केकेआर की टीम शामिल कर सकती है। चंद्रकांत पंडित के कोच रहते ही सौराष्ट्र ने रणजी ट्रॉफी अपने नाम की थी। ऐसे में कोच की पसंद कप्तान हो सकते हैं। उनादकट का बेस प्राइज 50 लाख रुपये है। जो केकेआर के बजट में भी फिट बैठ रहे हैं। वो अनुभवी भी हैं और उनके बांए हाथ का गेंदबाज होने से गेंदबाजी आक्रमण में विविधता भी आएगी। ऐसे में केकेआर की टीम

कैमरून ग्रीन: बेस प्राइज( 2 करोड़)

ऑस्ट्रेलिया के युवा ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन पर केकेआर दांव लगा सकता है। एक खिलाड़ी में केकेआर को बहुत सी खूबियां है वो ओपनर, गेंदबाज और ऑलराउंडर तीनों भूमिकाओं में फिट बैठते हैं। ग्रीन 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइज के साथ पहली बार आईपीएल की नीलामी में उतर रहे हैं। ऐसे में उनको टीम में शामिल करने की और भी टीमें कोशिश करेंगी। पर्स में कम पैसे केकेआर के इस समीकरण को बिगाड़ सकते हैं।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article