क्रिकेट

धोनी ही नहीं अपना आखिरी IPL खेल रहे अंबाती रायडू ने भी कर ली रोहित शर्मा की बराबरी

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated May 30, 2023, 06:23 PM IST

IPL 2023: आईपीएल 2023 के फाइनल मुकाबला चेन्नई के बल्लेबाज अंबाती रायडू के लिए आखिरी मैच था। उन्होंने पहले ही ऐलान कर दिया था कि यह मैच उनके आईपीएल करियर का आखिरी मैच होगा और इस बार कोई यू टर्न भी नहीं है। इससे पहले उन्होंने 2022 में भी संन्यास की घोषणा की थी।

Image

अंबाती रायडू (साभार-IPL)

KEY HIGHLIGHTS
  • अंबाती रायडू का ड्रीम रिटायरमेंट
  • आखिरी मैच में 237 की स्ट्राइक रेट से खेल रायडू
  • रायडू ने की रोहित शर्मा की बराबरी

किसी खिलाड़ी के लिए इससे अच्छी विदाई नहीं हो सकती जैसे सीएसके के मीडिल ऑर्डर बल्लेबाज अंबाती रायडू को मिली। 28 मई को आईपीएल 2023 के फाइनल मुकाबले से चंद घंटे पहले अपने संन्यास का ऐलान करने वाले अंबाती को सीएसके ने जीत के साथ विदाई दी थी। हालांकि, उनको भी भरोसा था कि उनकी टीम गुजरात को हराने में कामयाब हो जाएगी। उन्होंने अपने ट्वीट में यह लिखा भी था कि यह उनका छठा खिताब हो सकता है।

बतौर खिलाड़ी की रोहित की बराबरी

नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में सीएसके ने जैसे ही गुजरात टाइटंस को मात दी वैसे ही अंबाती रायडू अपने खुशी के आंसू को नहीं रोक पाए। रायडू ने बतौर खिलाड़ी छठी बार यह खिताब अपने नाम किया और इस मामले में उन्होंने मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की बराबरी कर ली। रोहित ने 5 बार मुंबई के लिए जबकि एक बार डेक्कन चार्जर्स के लिए यह खिताब जीता था जबकि रायडू ने 3 बार मुंबई और 3 बार चेन्नई के लिए खेलते हुए यह खिताब जीता।

फाइनल में 237.50 की स्ट्राइक रेट से खेले रायडू

आईपीएल फाइनल में अंबाती रायडू भले ही कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए लेकिन जब टीम को जरुरत थी तब उन्होंने 237.50 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 8 गेंद में 1 चौके और 2 छक्कों की मदद से 19 रन की पारी खेली।

एमएस धोनी ने की तारीफ

जीत के बाद धोनी ने भी रायडू की तारीफ की और कहा कि जब भी वह मैदान पर होते हैं अपना सौ प्रतिशत देते हैं। जीत के बाद ट्रॉफी के साथ रायडू ने अपनी तस्वीर पोस्ट की और कैप्शन में लिखा कि छठी बार आईपीएल ट्रॉफी जीतकर अच्छा लग रहा है। मेरे और सीएसके के लिए एक शानदार शाम। सीएसके ने 5वीं बार आईपीएल ट्रॉफी जीती है और इस मामले में उसने मुंबई इंडियंस की बराबरी कर ली है।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article