क्रिकेट

IPL 2023: मुंबई इंडियन्स के प्लेऑफ में पहुंचाने वाला गेंदबाज इस मामले बना नंबर वन

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated May 26, 2023, 07:24 PM IST

मुंबई इंडियन्स के लिए खेलते हुए उत्तराखंड़ के 28 वर्षीय तेज गेंदबाज आकाश मढ़वाल धाकड़ गेंदबाजों को पीछे छोड़कर आईपीएल 2023 में इस मामले में नंबर वन महज 7 मैच खेलकर बन गए हैं।

Image

आकाश मढ़वाल( IPL/BCCI)

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग का 16वां सीजन अपने आखिरी पड़ाव की ओर बढ़ चला है। ऐसे में पूरे सीजन धमाल मचाकर नाम बनाने वाले खिलाड़ियों की चर्चा हो रही है। ऐसे ही एक खिलाड़ी हैं जिन्हें सीजन के सेकेंड हाफ में मुंबई इंडियन्स के लिए डेब्यू का मौका मिला और उसके बाद अपनी शानदार गेंदबाजी के बल पर उन्होंने पांच बार की चैंपियन मुंबई की किस्मत बदल कर रख दी। वो खिलाड़ी हैं 28 साल के आकाश मढ़वाल।

आईपीएल 2023 में सबसे बेहतरीन स्ट्राइक रेट

आकाश मढ़वाल ने आईपीएल 2023 में कुल 7 मैच खेले और इस दौरान 12.85 के औसत और 7.77 इकोनॉमी के साथ कुल 13 विकेट अपने नाम किए हैं। 7 मैच में तीन बार वो 3 या उससे ज्यादा विकेट पारी में ले चुके हैं। एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ महज 5 रन देकर 5 विकेट चटकाकर आईपीएल इतिहास में प्लेऑफ में सबसे बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

धाकड़ गेंदबाजों को पछाड़ा

मढ़वाल ने केवल 7 मैच में आईपीएल 2023 में शिरकत कर रहे धाकड़ गेंदबाजों को पछाड़कर सबसे बेहतरीन औसत से गेंदबाजी करने वाले बॉलर बन गए हैं। इस रेस में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के मिचेल मार्श(14.17), मोहित शर्मा(16.58), मोहम्मद शमी(17.38), राशिद खान(19.00), मथिशा परिथाना(19.24) और मोहम्मद सिराज(19.74) को पीछे छोड़ दिया।

दूसरे क्वालीफायर में मढ़वाल पर होगी सबकी नजर

शुक्रवार को हर किसी की नजर मुंबई और गुजरात के बीच खेले जाने वाले दूसरे क्वालीफायर मुकाबले के दौरान एक बार फिर पिछले दो मैच में 9 विकेट चटका चुके मढ़वाल पर टिकी होंगी। उनका जादू अगर गत विजेता गुजरात टाइटन्स के खिलाफ चल निकला तो मुंबई इंडियन्स को फाइनल में पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article