क्रिकेट

कमर की चोट के बावजूद पैट कमिंस की नजरें एशेज सीरीज पर टिकीं

Pat Cummins On Ashes Series: ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस ने कहा है कि वह प्रतिष्ठित एशेज श्रृंखला में खेलने के लिए ‘जो कुछ भी जरूरी हो’ वह करेंगे। कमिंस कमर की चोट से जूझ रहे हैं जो उन्हें संभवत: जून में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के दौरान काम के अधिक बोझ के कारण लगी थी।

Image

पैट कमिंस को उम्मीद एशेज सीरीज खेल पाएंगे

Photo : AP

ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस ने कहा है कि वह प्रतिष्ठित एशेज श्रृंखला में खेलने के लिए ‘जो कुछ भी जरूरी हो’ वह करेंगे। कमिंस कमर की चोट से जूझ रहे हैं जो उन्हें संभवत: जून में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के दौरान काम के अधिक बोझ के कारण लगी थी।

कमिंस न्यूजीलैंड और भारत के खिलाफ आगामी सीमित ओवरों की श्रृंखला और एशेज से पहले शेफील्ड शील्ड मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे। इस 32 साल के तेज गेंदबाज को हालांकि उम्मीद है कि वह 21 नवंबर से पर्थ में होने वाले पहले टेस्ट से पूर्व पूरी तरह से फिट हो जाएंगे। कमिंस ने बुधवार को ‘क्रिकेट.कॉम.एयू’ से कहा, ‘‘मैं तब तक टेस्ट मैच में नहीं उतरूंगा जब तक कि मुझे यह नहीं लगे कि मैं टेस्ट मैच को खत्म कर सकता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन जब आप 18 या 19 साल के होते हैं तो आप सोचते हैं कि मैं अपने रिहैबिलिटेशन को परफेक्ट बनाऊंगा, फिर चाहे इसके लिए अतिरिक्त छह महीने लग जाएं। जबकि मैं इस सोच के साथ खुश हूं कि यह एशेज श्रृंखला है और इसमें खेलने के लिए जो भी जरूरी होगा मैं वह करूंगा।’’

इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला के महत्व की ओर इशारा करते हुए कमिंस ने कहा, ‘‘लेकिन अंत में अगर आप शत प्रतिशत फिट नहीं होते और अगले साल आपको थोड़े ब्रेक की जरूरत होती है तो फिर एक और एशेज होगी।’’ मेडिकल स्कैन में कमिंस की कमर में चोट का खुलासा हुआ है और वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला खत्म होने के हफ्तों बाद भी यह दिग्गज इससे परेशान है।

कमिंस ने कहा कि विशेषज्ञ एक महीने में उनकी चोट का पुन: आकलन करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर वह शेफील्ड शील्ड के मुकाबलों में नहीं खेलते हैं तो भी उन्हें एशेज की तैयारी के लिए काफी कम समय की जरूरत होगी और वह यह जोखिम उठाने को तैयार हैं। कमिंस ने जून में लॉर्ड्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डब्ल्यूटीसी फाइनल में चार दिन में 35.1 ओवर गेंदबाजी की थी। इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने के बाद लंदन पहुंचे कमिंस के गेंदबाजी के भार में खिताबी मुकाबले के दौरान काफी वृद्धि देखी गई थी।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article