क्रिकेट

INDW vs SAW Dream11 Prediction: भारतीय महिला और दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच रोमांचक मुकाबले से पहले यहां देखें अपनी परफेक्ट ड्रीम-11 टीम

INDW vs SAW Dream11 Prediction Todays Match in hindi, India Women vs South Africa Women Playing X1: भारतीय महिला टीम और दक्षिण अफ्रीका महिला टीम के बीच बुधवार को तीसरा और आखिरी वनडे मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला बेंगलोर के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले देखें अपनी परफेक्ट ड्रीम-11।

Image

भारतीय महिला और दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच मुकाबला आज खेला जाएगा।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • भारतीय महिला टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला टीम।
  • बेंगलोर के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा मुकाबला।
  • इस मुकाबले से पहले देखें अपनी परफेक्ट ड्रीम-11।

INDW vs SAW Dream11 Prediction Todays Match in hindi, India Women vs South Africa Women Playing X1: टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार (23 जून 2024) को तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला टीम इंडिया से ज्यादा मत्वपूर्ण दक्षिण अफ्रीका के लिए है। टीम इंडिया ने सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले में जीत हासिल कर सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। टीम की नजर अब सीरीज क्लीन स्वीप करने पर है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली जीत के इंतजार में उतरेगी। सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 143 रन से हराया था। इसी तरह दूसरे मुकाबले में भी टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 4 रन से हराया था।

मंधाना ने जड़ा था बैक टू बैक शतक

भारतीय महिला टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बैक टू बैक शतक जड़ा था। उन्होंने सीरीज के पहले मुकाबले में 127 गेंदों पर 12 चौके और एक छक्के की मदद से 117 रन बनाए थे। इसी तरह दूसरी मुकाबले में भी मंधाना ने 120 गेंदों पर 18 चौके और 2 छक्के की मदद से 136 रन बनाए थे।

INDW vs SAW T20 Match, भारतीय महिला टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला टीम

दिनांक: 23 जून 2024

समय: 1: 30 PM

मैदान: एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलोर

भारतीय महिला टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला टीम ड्रीम-11 भविष्यवाणी

विकेटकीपर: ऋचा घोष।

बल्लेबाज: लौरा वोल्वार्ड्ट, हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा।

ऑलराउंडर: मारिजैन कप्प, दीप्ति शर्मा, नादिन डी क्लार्क, पूजा वस्त्राकर।

गेंदबाज: अयाबोंगा खाका, आशा शोभना।

भारतीय महिला टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला टीम न्यू कप्तान और उप कप्तान

कप्तान: स्मृति मंधाना।

उप-कप्तान: हरमनप्रीत कौर।

भारतीय महिला टीम का स्क्वॉड (India Women Squads)

स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, दयालन हेमलता, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, आशा शोभना, उमा छेत्री, शबनम एमडी शकील, श्रेयंका पाटिल, सायका इशाक, रेणुका ठाकुर सिंह, प्रिया पुनिया।

दक्षिण अफ्रीका महिला टीम का स्क्वॉड (South Africa Women Squads)

लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), ताजमिन ब्रिट्स, एनेके बॉश, सुने लुस, मारिजैन कप्प, नादिन डी क्लार्क, नोंदुमिसो शंगासे, मिके डी रिडर (विकेटकीपर), मसाबाता क्लास, नॉनकुलुलेको म्लाबा, अयाबोंगा खाका, सिनालो जाफ्ता, तुमी सेखुखुने, डेल्मी टकर, एनेरी डर्कसेन, एलिज-मैरी मार्क्स।

(*Disclaimer: टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला टीम की यह प्लेइंग-11 अनुमानित है।)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article