क्रिकेट

India Womens Squads: महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिला मौका

Womens T20 World Cup 2024, India Womens Squads: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज 3 अक्टूबर से होगा। इसको लेकर भारत ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। हरमनप्रीर कौर की कप्तानी में टीम इंडिया उतरेगी। भारत का पहला मुकाबला 4 अक्टूबर को दुबई में खेला जाएगा।

Image

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी। (फोटो- ICC X)

Photo : Twitter

Womens T20 World Cup 2024, India Womens Squads: भारत ने मंगलवार को महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में सीनियर खिलाड़ियों के साथ युवा खिलाड़ियों को भी मौका दिया गया। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप खेलने उतरेगी, जबकि टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना को उप-कप्तान नियुक्त किया गया है। टी20 वर्ल्ड कप का आगाज 3 अक्टूबर से होगा, जो 20 अक्टूबर तक चलेगा। टूर्नामेंट के ओपनिंग मैच में बांग्लादेश का सामना स्कॉटलैंड से होगा। वहीं, भारत का पहला मुकाबला 4 अक्टूबर को खेला जाएगा।

इनको करना होगा फिटनेस पास

टी20 वर्ल्ड कप के लिए यास्तिका भाटिया और श्रेयंका पाटिल को टीम में शामिल किया गया है। इन दोनों खिलाड़ियों का चयन फिटनेस के आधार पर होगा। दोनों खिलाड़ी पिछले कुछ महीनों से चोटों से जूझ रही हैं। यूएई में होने वाले इस मुकाबले के लिए भारत के पास तीन रिजर्व खिलाड़ी भी होंगे।

सेमीफाइनल में मिली थी हार

भारतीय महिला टीम इस बार खिताब पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरेगी। महिला टी20 वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम को सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था। मौजूदा वर्ल्ड कप में हरमनप्रीम कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ ग्रुप ए में रखा गया है।

भारत का मैच कब, कहां और कितने बजे से

टी20 वर्ल्ड कप में भारत का पहला मुकाबला 4 अक्टूबर को खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा। यह मुकाबला शाम 7.30 बजे से दुबई में खेला जाएगा। इस तरह दूसरा मुकाबला 06 अक्टूबर को खेला जाएगा। इस मुकाबले में टीम का सामना पाकिस्तान से होगा। यह मुकाबला दोपहर 3.30 बजे दुबई में खेला जाएगा। वहीं, टीम का तीसरा मुकाबला 09 अक्टूबर को खेला जाएगा। इसमें टीम का सामना श्रीलंका से होगा। यह मुकाबला शाम 7.30 बजे से दुबई में खेला जाएगा। भारतीय महिला टीम का लीग के चौथे और आखिरी मुकाबला 13 अक्टूबर को खेला जाएगा। यह मुकाबला काफी अहम रहने वाला है। इस मुकाबले में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। यह रोमांचक मुकाबला शाम 7.30 बजे से शारजाह में खेला जाएगा। लीग मुकाबले के बाद 17 अक्टूबर से नॉकआउट दौर शुरू होगा। पहला सेमीफाइनल मुकाबला 17 अक्टूबर को दुबई में और दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 18 अक्टूबर को शारजाह में खेला जाएगा। इसके बाद 20 अक्टूबर को दुबई में खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय महिला टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया* (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, दयालन हेमलता, आशा सोभना , राधा यादव, श्रेयंका पाटिल*, सजना सजीवन।

रिजर्व: उमा छेत्री (विकेटकीपर), तनुजा कंवेर, साइमा ठाकोर।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article