क्रिकेट

Asian Games 2023: एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान, BCCI ने इस खिलाड़ी पर जताया भरोसा

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jul 14, 2023, 11:50 PM IST

Asian Games 2023, Indian Team Announced: चीन की मेजबानी में 23 सितंबर से एशियन गेम्स का आगाज होने वाला है। गेम्स में क्रिकेट को भी शामिल किया गया है। शुक्रवार को बीसीसीआई ने भारतीय टीम का ऐलान किया। टीम में युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। बीसीसीआई ने नए खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है।

Image

रुतुराज गायकवाड़। (फोटो- BCCI Domestic Twitter)

Photo : Twitter

Asian Games 2023, Indian Team Announced: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने चीन की मेजबानी में होने वाले एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। बोर्ड ने शुक्रवार की देर रात टीम की घोषणा की। टीम में युवा बल्लेबाजों को मौका दिया है। आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले युवा बल्लेबाज रुतुरात गायकवाड़ पर भरोसा जताया है। रुतुरात की कप्तानी में टीम इंडिया एशियन गेम्स में उतरेगी। इस टीम में रिंकू सिंह, जितेश शर्मा सहित आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को शामिल किया है। चीन की मेजबानी में 28 सितंबर से टूर्नामेंट का आगाज होगा और खिताबी मुकाबला 8 अक्टूबर को खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट झेजियांग यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोनॉजी पिंगफेंग क्रिकेट फिल्ड में खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा।

धवन को नहीं मिला मौका

टीम के ऐलान होने से पहले तक उम्मीद जताई जा रही थी कि एशियन गेम्स में स्टार बल्लेबाज शिखर धवन की कप्तानी में टीम उतरेगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। धवन को एक बार फिर टीम में शामिल नहीं किया गया। उनकी जगह बोर्ड ने युवा बल्लेबाज रुतुरात गायकवाड़ पर भरोसा जताया और उनको बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

19वें एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम:

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर)यशस्वी जयसवाल, राहुल त्रिपाठी, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, आवेश खान , अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, शिवम मावी, शिवम दुबे।

स्टैंडबाय लिस्ट में इन खिलाड़ियों को मौका

यश ठाकुर, साई किशोर, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुडा, साई सुदर्शन।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article