क्रिकेट

शादी के बंधन में बंधा भारतीय क्रिकेटर, 7 साल बड़ी लड़की के साथ लिए सात फेरे

Ramandeep Singh Marries Charlie Chauhan: रमनदीप सिंह की पत्नी चार्ली टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं। उन्होंने 2009 में MTV रोडिज से अपना करियर शुरू किया था। सबसे अहम बात यह है कि रमनदीप सिंह से उनकी पत्नी चार्ली चौहान उनसे 7 साल बड़ी हैं।

Image

रमनदीप सिंह की शादी (फोटो साभार- charliechauhan.fandom)

Ramandeep Singh Marries Charlie Chauhan: भारतीय ऑलराउंडर रमनदीप सिंह ने लंबी दोस्ती को शादी का नाम दे दिया। 29 साल के रमनदीप ने 36 साल की टीवी एक्ट्रेस चार्ली चौहान के साथ सात फेरे लिए। दोनों की शादी बेहद निजी तरीके से हुई। इस समारोह में सिर्फ परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल हुए। पंजाबी रीति-रिवाजों के साथ ये बंधन संपन्न हुआ। शादी की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई। पंजाब किंग्स की फ्रेंचाइजी ने भी अपनी स्टोरी पर कपल की फोटो शेयर की। वहीं साथी क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने इंस्टा स्टोरी पर दोनों को विश किया।

कौन हैं चार्ली चौहान?

चार्ली टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं। उन्होंने 2009 में MTV रोडिज से अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद 'कैसी ये यारियां' और 'बेस्ट फ्रेंड्स फॉरएवर' जैसे यूथ शो से घर-घर में पहचान बनी। डांस की भी शौकीन हैं चार्ली। उन्होंने डांसर कुंवर अमर के साथ 'नच बलिए' में भी परफॉर्म किया था। शिमला में जन्मी चार्ली ने टीवी के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी काम किया है। सबसे अहम बात यह है कि रमनदीप सिंह की पत्नी चार्ली चौहान उनसे 7 साल बड़ी हैं।

Arshdeep Singh (1)

रमनदीप सिंह की शादी (फोटो साभार- _arshdeep.singh__)

मैदान पर कैसे हैं रमनदीप?

पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले रमनदीप सिंह आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा हैं। अपनी ताबड़तोड़ फिनिशिंग और तेज फील्डिंग के लिए वो जाने जाते हैं। मीडियम पेस बॉलिंग भी कर लेते हैं। भारत के लिए उन्होंने 2 टी20 मैच खेले हैं। डेब्यू मैच में तो उन्होंने पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर सबको चौंका दिया था। इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके नाम 15 रन और 1 विकेट दर्ज है। KKR की ड्रेसिंग रूम से लेकर टीवी के सेट तक, दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। शादी के बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर साथ की तस्वीरें शेयर कर फैंस को इस खुशी में शामिल किया।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article