क्रिकेट

INDW vs SLW Asian Games Womens Final: हरमन सेना ने रचा इतिहास, जीत लिया एशियन गेम्स में पहला गोल्ड

INDW vs SLW Asian Games Womens Final: भारतीय महिला टीम ने एशियन गेम्स में इतिहास रच दिया। सोमवार को खेले गए महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 19 रन से हराया। इसी जीत के साथ टीम इंडिया ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।

Image

जीत के बाद जश्न मनाती हुईं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी। (फोटो- Jay Shah Twitter)

Photo : Twitter

INDW vs SLW Asian Games Womens Final: भारतीय महिला टीम का एशियन गेम्स में दबदबा देखने को मिला। सोमवार को खेले गए महिला क्रिकेट के खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 19 रन से पटखनी देकर मुकाबला जीत लिया। इसी जीत के साथ हरमन की सेना ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले खेलते हुए भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 116 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम निर्धारित ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 97 रन बना सकी। एशियन गेम्स में भारत की महिला टीम पहली बारा उतरी थी। हरमन की सेना की शानदार प्रदर्शन कर पहले ही बार में गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।

मंधाना और जेमिमा ने खेली बड़ी पारी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम को 16 रन पर पहला झटका शेफाली वर्मा के रूप में लगा था। स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्ज ने शानदार साझेदारी कर टीम को संभाला। मंधाना ने 102.22 की स्ट्राइक रेट से 45 गेंदों पर 4 चौके और एक छक्के की मदद से 46 रन बनाए। इसके अलावा जेमिमा ने 105 की स्ट्राइक रेट से 40 गेंदों पर 42 रन बनाए। वहीं, टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर बड़ी पारी नहीं खेल पाईं। उन्होंने पांच गेंदों का सामना किया और महज दो रन बनाकर आउट हो गईं।

श्रीलंका की शुरुआत अच्छी, लेकिन अंत खराब

जवाब में खेलने उतरी श्रीलंका टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 97 रन बनाए। टीम ने अच्छी शुरुआत की। टीम की कप्तान चमीरा अट्टापट्टू ने पहले ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। लेकिन इसके बाद टीम के विकेट गिरते रहे। 50 रन पर टीम के चार खिलाड़ी आउट होकर पवेलियन लौट गए थे। चमीरा अट्टापट्टू बड़ी पारी नहीं खेल पाईं। वे 100 की स्ट्राइक रेट से एक चौका और एक छक्के की मदद से 12 गेंदों पर 12 रन बनाकर आउट हो गईं। हासिनी परेरा ने सबसे बड़ी पारी खेलीं। उन्होंने 113.63 की स्ट्राइक रेट से 31 गेंदों पर 4 चौके और एक छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 25 रन बनाए। भारत की तितास साधु ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए।

किसको मिला कौन सा मेडल
टीम मेडल
भारतगोल्ड मेडल
श्रीलंकासिल्वर मेडल
बांग्लादेशब्रॉन्ज मेडल
TNN Sports Desk
TNN स्पोर्ट्स डेस्क author

खेलों की रोचक दुनिया में हर दिन, हर पल नए कारनामे और हलचल होती हैं। अगर आपकी खेलों में रुचि है और आप दुनियाभर की खेल गतिविधियों के पल-पल के अपडेट्स, घटनाओं और रिकॉर्ड्स से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां न केवल आपको नई और रोचक जानकारियां मिलेंगी बल्कि खेल की दुनिया को देखने और समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के स्पोर्ट्स सेक्शन से जुड़ें और रोजाना खेल की जोश, रोमांच, उत्साह और प्रतिस्पर्धा भरी दुनिया के रोचक अपडेट्स के साथ अपने दिन को शानदार बनाएं।

और पढ़ें
End of Article