क्रिकेट

INDW vs SLW Dream11 Prediction: भारत और श्रीलंका के बीच फाइनल मुकाबले से पहले यहां देखें अपनी बेस्ट ड्रीम-11 टीम

INDW vs SLW Dream11 Prediction Todays Match in hindi, India Womens vs Sri Lanka Womens Final Match Playing: महिला एशिया कप 2024 के खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया का सामना मेजबान श्रीलंका से होगा। यह मुकाबला दोनों टीमा के लिए अहम है। इस मुकाबले से पहले यहां देखें अपनी पसंदीदा ड्रीम-11 टीम।

Image

महिला एशिया कप में भारत और श्रीलंका के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।

Photo : Times Now Digital

INDW vs SLW Dream11 Prediction Todays Match in hindi, India Womens vs Sri Lanka Womens Final Match Playing X1: 10 दिनों से 8 टीमें के बीच 14 रोमांचक मुकाबले खेले गए। अब महिला एशिया कप 2024 का आखिरी और खिताबी मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। इस मुकाबले में 7 बार की चैम्पियन टीम इंडिया का सामना मेजबान श्रीलंका से होगा। यह मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है, क्योंकि पूरे टूर्नामेंट में दोनों टीमों एक भी मैच नहीं हारी है। दोनों टीमों विजयी रथ पर सवार है। टीम इंडिया ने सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को और श्रीलंका ने पाकिस्तान को शिकस्त देकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई है। दोनों टीमें महिला एशिया कप के खिताबी मुकाबले में छठी बार आमने-सामने होंगी। इससे पहले खेले गए पांच फाइनल मुकाबलों में श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया ने जीत हासिल कर खिताबी पर कब्जा जमाया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम एक बार फिर जीत हासिल कर खिताब पर कब्जा जमाना चाहेगी। वहीं, श्रीलंका की टीम नई रणनीति के साथ उतरेगी और टीम इंडिया को हराकर खिताब अपने नाम करना चाहेगी।

INDW vs SLW T20 Match, भारतीय महिला टीम और श्रीलंका महिला टीम

दिनांक: 28 जुलाई 2024

समय: 3: 00 PM

मैदान: रंगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, दांबुला

भारतीय महिला टीम और श्रीलंका महिला टीम ड्रीम-11 भविष्यवाणी

विकेटकीपर: ऋचा घोष।

बल्लेबाज: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा।

ऑलराउंडर: चमारी अट्टापट्टू, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, कवीशा दिलहारी।

गेंदबाज: रेणुका सिंह ठाकुर, राधा यादव, तनुजा कवंर, उदेशिका प्रबोदानी।

भारतीय महिला टीम और श्रीलंका महिला टीम कप्तान और उप कप्तान

कप्तान: चमारी अट्टापट्टू।

उप-कप्तान: दीप्ति शर्मा।

भारत का स्क्वॉड (India Squads)

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), स्मृति मंधाना (विकेटकीपर), शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, जेमिमा रोड्रिग्स, रेनुका ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, सजना सजीवन।

श्रीलंका का स्क्वॉड (Sri Lanka Squads)

चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), अनुष्का संजीवनी, हर्षिता समरविक्रमा, हासिनी परेरा, अमा कंचना, उदेशिका प्रबोदानी, काव्या कविंदी, सुगंधिका कुमारी, अचिनी कुलसूर्या, कवीशा दिलहारी, विशमी गुणरथने, इनोशी प्रियदर्शनी, नीलाक्षी डी सिल्वा, सचिनी निसानसाला, शशिनी गिम्हानी।

(*Disclaimer: महिला एशिया कप 2024 में भारत और श्रीलंका की यह प्लेइंग-11 अनुमानित है।)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!