India vs Sri Lanka, 5th T20 Live Score Streaming Online: भारत ने 5वें टी20 में पहले बल्लेबाजी करते हुए बनाए 175 रन
- Authored by: समीर कुमार ठाकुर
- Updated Dec 30, 2025, 08:35 PM IST
India vs Sri Lanka, 5th T20 Live Score Streaming Online: भारत और श्रीलंका के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला आज तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। टीम इंडिया पहले ही यह सीरीज जीत चुकी है और अब उसके पास क्लीन स्वीप करने का मौका है।
भारत और श्रीलंका लाइव स्कोर स्ट्रीमिंग (साभार-BCCI)
India vs Sri Lanka, 5th T20 Live Score Streaming Online: भारत और श्रीलंका के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला आज तिरुवनंतपुरम में खेला जा रहा है, जहां टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करेगी क्योंकि श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हरमनप्रीत कौर के 68 और अमनजोर कौर के 21 रन की पारी के दम पर श्रीलंका को 176 रन का लक्ष्य दिया। इन दोनों के अलावा अरुंधती रेड्डी ने 11 गेंद में 27 रन की पारी खेली।
इस मैच में जी कमलीनी डेब्यू कर रहीं हैं। इस मुकाबले में भारत दो बदलाव के साथ उतरा है। स्मृति मंधाना और रेणुका सिंह को आराम दिया गया है जबकि उनकी जगह स्नेह राणा और जी कमालिनी को मौका दिया। श्रीलंका ने भी दो बदलाव करते हुए इनोका रणवीरा और माल्की मदारा को एकादश में जगह दी।
यह सीरीज टीम इंडिया पहले ही 4-0 से अपने नाम कर चुकी है और अब उसके पास क्लीन स्वीप करने का मौका है। इस सीरीज में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की है और एकबार फिर उनके बैटिंग पर सबकी नजर होगी। शेफाली वर्मा 236 रन बना चुकी हैं जबकि मंधाना 120 रन बनाकर दूसरे नंबर पर हैं। गेंदबाजी में इस सीरीज में डेब्यू करने वाली वैष्णवी शर्मा टॉप पर हैं जो 4 विकेट चटका चुकी हैं।
5वां मुकाबला जीतकर हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी के पास 7वीं बार टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप करने का मौका है। अब तक 6 बार टीम यह कारनामा कर चुकी है। दो बार 5-0 जबकि 4 बार 3-0 से यह टीम क्लीन स्वीप करने में कामयाब रही है। दूसरी तरफ श्रीलंका की टीम जीत के साथ साल का अंत करना चाहेगी।
भारत और श्रीलंका मैच का हाईलाइट्स (Ind w vs sl w t20 Highlights)
- श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
- भारत की ओर से जी कमलीनी ने अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया।
- मंधाना की अनुपस्थिति में जी कमलीनी और शेफाली वर्मा ने पारी की शुरुआत की।
- 5 रन के स्कोर पर भारत को पहला झटका लगा जब शेफाली 5 रन बनाकर आउट हो गईं।
- 27 रन के स्कोर पर भारत को दूसरा झटका लगा जब डेब्यूटेंट जी कमलीनी 12 रन की पारी खेलकर आउट हुई।
- तीसरे विकेट के तौर पर हरलीन देओल आउट हुईं जिन्होंने 13 रन की छोटी से पारी खेली।
- 14.3 ओनवर में भारत ने 5 विकेट के नुकसान पर अपने 100 रन पूरे किए।
- कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 35 गेंद में 7 चौके की मदद से अपनी फिफ्टी पूरी की।
- 21 रन बनाकर आउट हुई अमनजोत कौर, भारत ने 138 रन के स्कोर पर गंवाया छठा विकेट।
- 43 गेंद में 68 रन की कप्तानी पारी खेलकर आउट हुईं हरमनप्रीत कौर।
- भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए।
कब और कहां खेला जाएगा भारत और श्रीलंका के बीच 5वां टी20 मुकाबला?
भारत और श्रीलंका के बीच 5वां और आखिरी मुकाबला ग्रीनफील्ड क्रिकेट स्टेडियम तिरुवनंतपुरम में खेला जा रहा है।
कितने बजे शुरू होगा भारत और श्रीलंका के बीच 5वां टी20 मुकाबला?
भारत और श्रीलंका के बीच 5वां टी20 मुकाबला भारतीय समयनुसार शाम 7 बजे शुरू होगा जबकि इसका टॉस श्रीलंका ने जीता।
टीवी पर कहां देखें भारत और श्रीलंका के बीच 5वां टी20 मुकाबला?
भारत और श्रीलंका के बीच 5वां टी20 मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
कहां देखें भारत और श्रीलंका के बीच 5वें टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग?
भारत और श्रीलंका के बीच 5वें टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार (JioHotStar) पर देख सकते हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:
श्रीलंका महिला टीम की प्लेइंग इलेवन: हासिनी परेरा, चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), इमेशा दुलानी, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, रश्मिका सेववंडी, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), निमाशा मदुशानी, इनोका राणावीरा, मल्की मदारा
भारतीय महिला टीम की प्लेइंग इलेवन: शैफाली वर्मा, जी कमलिनी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), हरमनप्रीत कौर (कप्तान), हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, वैष्णवी शर्मा, श्री चरणी।
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पांचवे टी20 मैच का लाइव स्कोर की हर अपडेट (IND Vs SA Live Score Today Match) के लिए जुड़े रहे हमारे साथ।