INDW vs BANW 2nd T20 Live Score Streaming (भारत बनाम बांग्लादेश दूसरा टी20 मैच लाइव क्रिकेट स्कोर का सीधा प्रसारण): भारतीय महिला टीम विजयी रथ पर सवार होकर आगे बढ़ रही है। भारतीय महिला टीम और बांग्लादेश के बीच दूसर टी20 मुकाबला आज यानी मंगलवार को खेला जाएगा। सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने रोमांचक जीत हासिल की थी। टीम ने मेजबान टीम बांग्लादेश को 7 विकेट से हराकर बड़ी जीत हासिल की थी। इस जीत के साथ भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। टीम इस लय को बरकरार रखने के इरादे से बांग्लादेश के खिलाफ उतरेगी।
कब होगा भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टी20 मुकाबला (INDW vs BANW 2nd T20 Match date)
भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टी20 मुकाबला 11 जुलाई यानी मंगलवार को खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टी20 मुकाबला (INDW vs BANW 2nd T20 Match Venue)
भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टी20 मुकाबला मीरपुर के शेर-ए-बंगाल नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
कितने बजे शुरू होगा भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टी20 मुकाबला (INDW vs BANW 2nd T20 Match Time)
भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टी20 मुकाबला दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा।
टीवी पर कहां देख सकते हैं भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टी20 मुकाबला (INDW vs BANW 2nd T20 Match On Tv)
भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे टी20 मुकाबले का टीवी पर प्रसारण नहीं किया जाएगा।
कहां देखें भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग (INDW vs BANW 2nd T20 Match Live Streaming)
भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाले दूसरे टी20 मुकाबले का लाइन स्ट्रीमिंग बांग्लादेश के यूट्यूब चैनल बांग्लादेश क्रिकेट पर देखा जा सकता है।
