क्रिकेट

IND vs SL: जानें भारत-श्रीलंका तीसरे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का पूरा हाल

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Jan 9, 2023, 11:23 AM IST

भारत और श्रीलंका के बीच अब बारी है निर्णायक मुकाबले की। पुणे की हार के बाद टीम इंडिया को अगर ट्रॉफी जीतनी है तो आज उसे राजकोट में फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज करनी ही होगी। तो आइए जानते हैं कि भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले इस तीसरे व अंतिम टी20 मुकाबले में राजकोट की पिच कैसी होगी और कैसा होगा मौसम का हाल।

Image

भारत बनाम श्री लंका तीसरे टी20 की पिच रिपोर्ट

आज भारतीय क्रिकेट टीम और श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के बीच ट्रॉफी की जंग होगी। तीन टी20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में भारत को जीत मिली थी। जबकि गुरुवार को दूसरे टी20 में श्रीलंका ने बाजी मार ली। अब सीरीज बराबरी पर है और नए साल की पहली टी20 ट्रॉफी किस देश को मिलेगी ये तय करेगा फाइनल टी20 मुकाबला। आज हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली युवा टीम इंडिया और दासुन शनाका के एशिया कप चैंपियंस पूरा जोर लगाएंगे खिताब के लिए।

अब तक खेले गए दोनों टी20 मुकाबले इस बात का प्रमाण है कि दो युवा टीमें पूरा जोर लगा रही हैं, तभी मुकाबले अंतिम ओवर या अंतिम क्षणों तक जा रहे हैं। पहले टी20 में जहां टीम इंडिया ने लक्ष्य का बचाव करते हुए सिर्फ 2 रन से मैच जीता। वहीं दूसरे टी20 में टीम इंडिया ने लक्ष्य का बचाव करते हुए 190 रन तक पहुंचने के बावजूद 16 रन से मैच गंवाया। पहला टी20 मुंबई में हुआ था, दूसरा टी20 पुणे में हुआ और अब गुजरात के राजकोट में मुकाबला है, तो आइए जानते हैं कि राजकोट (Rajkot) की पिच क्या कुछ कहती है, और क्या है वहां के मौसम की स्थिति।

भारत-श्रीलंका तीसरे टी20 की पिच रिपोर्ट (IND vs SL 3rd T20, SCA Stadium Rajkot Pitch Report)

राजकोट की पिच हमेशा से बल्लेबाजों के लिए फायदेमंद साबित होती आई है और इस बार भी ऐसी ही उम्मीद है। हालांकि दूसरी पारी में यहां गेंदबाज भी धमाल मचा सकते हैं। भारत और श्रीलंका की टीमों में एक से एक धुरंधर बल्लेबाज मौजूद हैं जो इस पिच का पूरा फायदा उठा सकते हैं। अब तक इस मैदान पर चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें भारत ने चार मैचों में से तीन में जीत दर्ज की है और 2017 में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा था। यहां आखिरी टी20 मैच 17 जून 2022 को द.अफ्रीका के खिलाफ खेला गया था। उस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 169 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीका को महज 87 रन पर समेट दिया था और आवेश खान ने 4 विकेट झटके थे।

आज कैसा होगा राजकोट का मौसम? (Rajkot Weather Forecast today)

भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 राजकोट में होगा और यहां का मौसम भी अहम रहेगा। शनिवार को राजकोट में दिन में धूप रहेगी और कुछ बादल भी छाए रहेंगे, हालांकि ये मैच शाम 7 बजे से खेला जाएगा। बारिश की कोई भी संभावना नहीं है इसलिए फैंस और टीम एक पूरे रोमांचक फाइनल का आनंद उठा सकेंगे। तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहने के आसार हैं, वहीं न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेंटीग्रेड तक गिर सकता है।
शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article