India vs Sri Lanka Aaj ka match kaun jitega: भारत और श्रीलंका के बीच तीन वनडे मैचों का दूसरा मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। यह मुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमादासा स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में दोनों टीमों को दम दिखाना होगा, क्योंकि सीरीज का पहला मुकाबला टाई रहा था। टीम इंडिया और श्रीलंका की टीम नई रणनीति के साथ आज मैदान पर उतरेगी और जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी। पहले मुकाबले में टीम इंडिया की बल्लेबाजी उतनी अच्छी नहीं रही थी। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने कप्तानी पारी खेली थी। इसके अलावा टीम के किसी भी खिलाड़ी का बल्ला नहीं चला था। श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में शुभमन गिल, विराट कोहली पर नजर रहेगी।
जीत का शतक से एक कदम दूर टीम इंडिया
भारत और श्रीलंका के बीच वनडे फॉर्मेट में कुल 169 मैच खेले गए हैं। टीम इंडिया का पलड़ा काफी मजबूत है। भारतीय टीम को कुल 99 मैचों में जीत मिली है, जबकि श्रीलंका को 57 मैचों में जीत मिली है। टीम इंडिया जीत के शतक से बस एक कदम दूर है। दोनों टीमों के बीच 11 मैचों का परिणाम नहीं निकल सका है, जबकि दो मुकाबला टाई रहा है।
भारत का जीत प्रतिशत ज्यादा
श्रींलका के खिलाफ टीम इंडिया का पलड़ा मजबूत रहा है। गुगल के मुताबिक, टीम इंडिया का जीत प्रतिशत 76% है, जबकि मेजबान श्रीलंका की बात करें तो टीम का जीत प्रतिशत सिर्फ 24% है।
भारत स्कॉड (India Squads)
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद। सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद, हर्षित राणा।
श्रीलंका स्क्वॉड (Sri Lanka Squads)
चरित असलांका (कप्तान), पाथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, कामिंदु मेंडिस, जेनिथ लियानगे, निशान मदुश्का, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेलालेज, चमिका करुणारत्ने, महीश तीक्ष्णा, अकिला धनंजय, एहसान मलिंगा, मोहम्मद शिराज , असिथा फर्नांडो।
