क्रिकेट

IND vs SL Win Prediction: भारत और श्रीलंका मुकाबले से पहले यहां देखें आज का मैच कौन जीतेगा

Aaj ka match kaun jitega, IND vs SL Match: भारत और श्रीलंका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का आज (27 जुलाई 2024) पहला मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले जानते हैं कि आज का मुकाबला कौन जीतेगा?

Image

आज का मैच कौन जीतेगा भारत बनाम श्रीलंका। (फोटो- BCCI/Sri Lanka Cricket X)

Photo : Twitter

India vs Sri Lanka Aaj ka match kaun jitega: वर्ल्ड चैम्पियन बनने के बाद टीम इंडिया दूसरा टी20 सीरीज खेलने आज मैदान पर उतरेगी। भारत और श्रीलंका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जानी है। सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी शनिवार को खेला जाएगा। यह मुकाबला भारत और श्रीलंका दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम है, क्योंकि दोनों टीमों के कप्तान और हेड कोच नए हैं। श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में उतरेगी, जबकि श्रीलंका की टीम चरिथ असलंका की कप्तानी में उतरेगी। दोनों टीमें नई रणनीति के साथ उतरेगी और जीत हासिल करना चाहेगी।

श्रीलंका के खिलाफ भारत का दबदबा

भारत और श्रीलंका के बीच टी20 फॉर्मेट में कुल 29 मैच खेले गए हैं। टीम इंडिया का पलड़ा काफी मजबूत है। टीम इंडिया को 19 मुकाबले में जीत मिली है और श्रीलंका को सिर्फ 9 मैचों में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच एक मुकाबले का परिणाम नो रिजल्ट रहा है। भारत और श्रीलंका के बीच हाईएस्ट स्कोर 260 रन है, जबकि लोएस्ट स्कोर 101 रन है।

भारत का जीत प्रतिशत ज्यादा

भारत और श्रीलंका के बीच टी20 मुकाबला हमेशा से रोमांचक रहा था। जब भी दोनों टीमें आमने-सानमे होती है तो कुछ पुराने रिकॉर्ड टूटते हैं और नए रिकॉर्ड बनते हैं। वहीं, गुगल के मुताबिक, टीम इंडिया का जीत प्रतिशत 73% है, जबकि श्रीलंका का जीत प्रतिशत सिर्फ 27% है।

भारत का स्क्वॉड (India Squads)

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई , अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका का स्क्वॉड (Sri Lanka Squads)

चरिथ असलंका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल जेनिथ परेरा, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस, दिनेश चांडीमल, कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेललागे, महेश थीक्षाना, चामिंडु विक्रमसिंघे, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा, दुष्मंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article