भारत-साउथ अफ्रीका लाइव स्ट्रीमिंग (साभार-ICC)
IND vs SA Live Streaming: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे बुधवार को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत के पास जहां दूसरा मुकाबला जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त लेने का मौका है, वहीं साउथ अफ्रीका के पास वापसी का यह आखिरी मौका होगा। अच्छी बात यह है कि तेंबा बावुमा दूसरे वनडे में उपलब्ध रहेंगे। पहले मुकाबले में टीम इंडिया को 349 रन बनाने के बावजूद जीत के लिए आखिरी ओवर तक का इंतजार करना पड़ा था, ऐसे में जरूर गेंदबाजी डिपार्टमेंट में सुधार करना होगा। कुलदीप यादव और हर्षित राणा ने तो पहले मुकाबले में अच्छी गेंदबाजी की थी, लेकिन अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा से टीम को और उम्मीद होगी। यदि आप भी इस मुकाबले का आनंद टीवी पर लेना चाहते हैं तो इससे जुड़े कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे 3 दिसंबर को होगा।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे भारतीय समयनुसार दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा, जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी 1 बजे होगा।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे टीवी पर आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के सभी चैनल पर देख सकते हैं।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) ऐप या वेबसाइट पर देख सकते हैं।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे अगर आप बिना किसी सब्सक्रिप्शन के देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपके डीडी फ्री डिश का सहारा ले सकते हैं। यह मुकाबला डीडी फ्री डिश के डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर भी दिखाया जाएगा।
भारत और साउथ अफ्रीका की टीम (India vs South Africa Team)
भारत: केएल राहुल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, रुतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल।
दक्षिण अफ्रीका: तेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन मारक्रम, डेवाल्ड ब्रेविस, नांद्रे बर्गर, क्विंटन डी कॉक, मार्को यानसन, टोनी डी जॉर्जी , रुबिन हरमन, ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, रयान रिकेलटन, प्रेनेलन सुब्रायन।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। क्रिकेट (Sports News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।